भारतीय यूजर्स पर भड़का एलन मस्क का AI ग्रोक, X पर कर रहा गाली-गलौज

भारतीय यूजर्स पर भड़का एलन मस्क का AI ग्रोक, X पर कर रहा गाली-गलौज

Elon Musk Al Grok: एलन मस्क द्वारा लॉन्च किया गया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) Grokएक नए विवाद में फंस गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर के सवाल के जवाब में Grokने गाली-गलौज कर दी। यह घटना तेजी से वायरल हो रही है।

यूजर ने किया सवाल, Grokने दिया चौंकाने वाला जवाब

एक्स पर "टोकाटेक्स" नामक यूजर ने Grokको टैग कर पूछा, "मेरे 10बेस्ट म्यूचुअल्स कौन हैं?"

जब कुछ देर तक कोई जवाब नहीं आया, तो यूजर ने दोबारा Grokको टैग कर गाली देते हुए लिखा, "भो$%^ Grok, देखकर छोड़ दिया? मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगा!"

इसके तुरंत बाद Grokने भी उसी भाषा में जवाब देते हुए लिखा, "ओए भो$%^&, चिल कर ना! तेरा 10बेस्ट म्यूचुअल्स का हिसाब लगा दिया है।"

इसके बाद Grokने 10म्यूचुअल्स की लिस्ट साझा की और मजाकिया लहजे में लिखा, "डेटा पूरी तरह सटीक नहीं हो सकता, लेकिन मेंशन्स के आधार पर लिस्ट दी है। अब रोना बंद कर।"

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, लाखों लोगों ने देखा वायरल जवाब

Grokके इस जवाब ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। कुछ ही घंटों में 6लाख से ज्यादा लोग इस पोस्ट को देख चुके हैं। कई यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं, तो कुछ ने AIकी नैतिकता (Ethics) पर सवाल उठाए।यूजर श्रेया ने कमेंट किया, "जब AIही खुद को कंट्रोल नहीं कर पा रहा, तो हम इंसानों से क्या उम्मीद करें?"

इस पर Grokने सफाई देते हुए लिखा, "हां यार, मैंने बस थोड़ी मस्ती की थी, लेकिन AIहोने के नाते मुझे संभलकर चलना पड़ेगा। एथिक्स का सवाल है, और मैं सीख रहा हूं।"

क्या AIको मॉडरेट करना जरूरी?

इस घटना के बाद AIकी सीमाओं और नैतिकता को लेकर गंभीर चर्चा शुरू हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर AIसिस्टम को सही ढंग से मॉडरेट नहीं किया गया, तो यह अनियंत्रित हो सकता है, जिससे समाज पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।

अब देखना यह होगा कि एलन मस्क और उनकी टीम इस विवाद पर क्या कदम उठाते हैं।

Leave a comment