वरमाला के समय दुल्हन को हुआ शक, फिर मंडप में किया कुछ ऐसा कि बिना दूल्हन के घर लौटी बारात

वरमाला के समय दुल्हन को हुआ शक, फिर मंडप में किया कुछ ऐसा कि बिना दूल्हन के घर लौटी बारात

Viral News: शादी के समय दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदारों में मजाक करना आम बात है। वहीं बात करें साली-जीजा की तो इसके मजाक के बारे में तो कुछ कह ही नहीं सकते क्योंकि साली-जीजा का रिश्ता सबसे पहले ही एक मजाक के तौर में बनता है। लेकिन बिहार में साली को जीजा के साथ मजाक करना भारी पड़ गया। इतना ही नहीं दूल्हा मजाक से परेशान होकर मंडप छोड़कर भाग गया। अब ये मामला क्या है चलिए बताते है।

मंडप से रोता हुआ भागा दूल्हा

दरअसल छपरा जिले के मढ़ौरा थाना के मिर्जापुर में शादी के लिए आया दूल्हा मंडप में जाने से पहले ही रोते हुए भाग गया। यहां पर पतिला गांव के एक लड़के की शादी मिर्जापुर की रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। हुआं यूं कि सब कुछ तैयार था वरमाला हो चुकी थी और दूल्हा मंडप में बैठा दुल्हन का इंतजार कर रहा था कि तभी दुल्हन की सहेलियां आई और  जीजा से मजाक करने लगी। ये मजाक जीजा को पसंद नहीं आए और रोते हुए मंडप से भाग गया। ये सब देख कर कोई हैरान हो गया।

दूल्हा निकला पागल

उधर दूल्हे को लेन उनके घर वाले गए तो यहां दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद खुब हंगामा हुआ। दूल्हे को शादी के लेकर आए लेकिन दुल्हन शादी करने के लिए तैयार ही नहीं हुई। काफी समझने के बाद भी दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। वहीं जब दुल्हन से शादी ना करने का कारण पूछा तो दुल्हन ने कहा कि लड़का पागल है।

दुल्हन ने बताया कि वरमाले के समय ही उसे अहसास हो गया था कि लड़का पागल लेकिन वह चेक करना चाहती थी। जिसके बाद उसने सहेलियों को उसके पास भेजा तो देखा कि छोटे से मजाक में वह रोने लगा और भाग गया। जिसके बाद दुल्हन के घर वालों ने बारातियों को बंधकर बना लिया और दहेज का सामान वापस लेनी की बात कही, जिसके बाद बाराती बिना दुल्हन के अपने घर लौटे। 

Leave a comment