
नई दिल्ली: दुनियाभर में कई झीले ऐसी होती है जिनका रहस्य ढूंढने में वैज्ञानिक में फेल हो जाएं है। कई झीलें देखने में जितनी सुंदर दिखाई देती है उतनी ही खतरनाक साबित होती है। आज हम आपको एक ऐसी झील के बारे में बताएंगे जिसके अंदर जाने से इंसानों की मौत हो जाती है। दरअसल दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में फुन्दूजी के नाम की झील मौजूद है। जिसके अंदर जाने से लोगों की मौत हो जाता है। हैरान की बात तो यह है कि इस झील के नाम को सुनकर ही डर जाते है। इस खतरनाक झील के पानी की जांच के लिए कई वैज्ञानिक पहुंचे, लेकिन उनके साथ कोई न कोई हादसा हो जाता है। हर बार ऐसा होने की वजह वैज्ञानिक भी खौफ में आ गए और वह भी इस झील के पास जाने से डरने लगे।
बताया जा रहा है कि फुन्दूजी झील का पानी बिल्कुल साफ होता है, लेकिन झील में जाते ही लोगों के लिए जहरीला साबित हो जाता है। हालांकि वैज्ञानिकों ने इस झील के रहस्य को जानने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। वहीं इस झील को लेकर कई कहानियां है जिसमें से दो कहानियोंम के बारे में आपको बताएँगे। दरअसल साल 1946में एंडी लेविन नाम के एक शोधकर्ता ने इस झील के पानी की जांच करने की हिम्मत की थी। यहां पर जांच के लिए वह एक साथी के साथ गए और पानी की जांच की। वह पानी का स्वाद अजीबोगरीब लगने के बाद बोतल में पानी ले लिया और पौधों को भी जांच के लिए अपने साथ ले लिया।
बताया जाता है कि जब वैज्ञानिक वहां से जाने लगे, तो वह बार-बार घूम कर झील के पास पहुंच जाते थे, क्योंकि उनको वहां से जाने का कोई रास्त नहीं मिलता था। इसके बाद उन्होंने झील के पानी को फेंक दिया जिसके बाद वह सुरक्षित अपने घर पहुंच गए। वहीं एक ओर कहानी है जिसमें बताया जाता है कि बहुत समय पहले एक कोढ़ी शख्स को यहां के निवासियों ने रहने और खाना खिलाने से मना कर दिया। इसके बाद कोढ़ी व्यक्ति ने क्रोध में आकर श्राप दे दिया और झील में चला गया। इसके बाद वह फिर नजर नहीं आया है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, कभी-कभी झील से ड्रम बजाने की आवाजें सुनाई देती हैं जबकि कई बार जानवरों और लोगो की चीखें सुनी जाती हैं।
Leave a comment