
नई दिल्ली: इटली के वेनिस शहर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां लोगों से भरी एक बस पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में करीब 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल है। साथ ही 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।
स्थानी मीडिया के मुताबिक पर्यटकों को कैंपिंग ग्राउंड ले जा रही उत्तरी इटली में वेनिस के पास एक ओवरपास से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे 21 लोगों की मौत हो गई। वहीं 21 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इटली के वेनेटो क्षेत्र के अध्यक्ष लुका ज़िया ने इस हादसे को बहुत बड़ी त्रासदी बताया। इस हादसे में केवल इटली के नहीं बल्कि कई देश लोगों की जान गई है।
पीएम और राष्ट्रपति ने दुख व्यक्त
हादसे पर इटली के पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर हैंडल (एक्स) पर लिखा “मैं मेस्त्रे में हुई गंभीर घटना के लिए अपनी व्यक्तिगत और सरकार की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। वहीं राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि "आज शाम मेरी संवेदनाएं इतालवी लोगों, वेनिस में भयानक त्रासदी के पीड़ितों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं।
Leave a comment