जिस वीना कपूर की हत्या हुई है वो...मृतक टीवी एक्ट्रेस वीना कपूर पहुंची पुलिस स्टेशन, बताई सारी सच्चाई

जिस वीना कपूर की हत्या हुई है वो...मृतक टीवी एक्ट्रेस वीना कपूर पहुंची पुलिस स्टेशन, बताई सारी सच्चाई

नई दिल्ली: हाल ही में सोशल मीडिया पर टीवी एक्ट्रेस की फोटो वारयल हो रही थी जिसमें कहा जा रहा था कि टीवी एक्ट्रेस वीना कपूर की हत्या हो गई हैं और उनकी हत्या उनके खुद के बेटे ने की हैं। ये खबर शौकीन तो थी ,लेकिन अब वीना कपूर खुद पुलिस स्टेशन गई और एफआईआर दर्ज करवाई हैं। दरअसल वीना कपूर जिंदा है उनकी मौत की अफवाहें थी जो शिकायत दर्ज करने पर दूर हो गई हैं, लेकिन सोचने वाली बात है ये अफवाह उड़ी कैसे? बता दें कि ये एक कंफ्यूजन के कारण हुई हैं क्योंकि हत्या तो हुई हैं वो भी वीना कपूर की, लेकिन वो वीना कपूर दूसरी टीवी एक्ट्रेस हैं। इस बात की जानकारी खुद वीना कपूर ने दी हैं। 

दरअसल इस अफवाहों के बाद टीवी एक्ट्रेस वीना कपूर ने दिंडोशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस ने कहा, 'जिनके मैसेज और फोन आ रहे हैं, उनको अपील करती हूं कि मैं जिंदा हूं। जिस वीना कपूर की हत्या हुई है, वो भी एक्ट्रेस थीं। हम दोनों ने पंजाबी सीरियल में साथ काम किया है। ये सच है कि वीना कपूर की मौत हुई है, पर मैं वो वीना कपूर नहीं हूं। मैं दूसरी हूं। नाम एक जैसा है। मैं गोरे गांव में रहती हूं। मैं भी अपने बेटे के साथ रहती हूं, इसलिये लोगों ने मुझे मरा हुआ समझ लिया।

वहीं वीना कपूर के बेटे अभिषेक चड्डा का कहना है कि 'ये खबर सुनने के बाद मैं नम हो गया था। मैं बीमार पड़ गया था। मैंने अपनी मां को नहीं मारा है। मेरी मां जिंदा है। मैं पुलिस की तारीफ करना चाहूंगा कि उन्होंने डिटेल में हमारी शिकायत दर्ज की। अभिषेक ने पूरे मामले में पुलिस के एक्शन पर शुक्रिया अदा किया है। मतलब वीना कपूर नाम की दो एक्ट्रेस हैं, जिसमें जुहू में रहने वाली एक्ट्रेस की हत्या हो चुकी है। नाम एक जैसा होने की वजह से लोगों को कंफ्यूजन हुआ और उन्होंने जिंदा वीना कपूर को मरा हुआ समझ लिया।

कौन सी वीना कपूर की हुई मौत

दरअसल जिन वीना कपूर के मर्डर का जिक्र किया गया है। वो भी एक पंजाबी एक्ट्रेस थीं। वीना कपूर जुहू में अपने बेटे संग बड़े से बंगले में रहती थी। चर्चा है कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते वीना कपूर के बेटे सचिन ने उनकी बेहरमी से हत्या कर दी। वहीं वीना कपूर का दूसरा बेटा विदेश में रहता था। दूसरे बेटे ने जब मां का हालचाल लेने के लिये उन्हें फोन किया, तो किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद बेटे को शक हुआ और उसने वॉचमैन को भेजकर मां के बारे में पता लगाने को कहा. इसके बाद ही उनके मर्डर की सच्चाई सामने आई।  एक्ट्रेस की मौत को लेकर नीलू कोहली ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर की थी।

Leave a comment