अब तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, इस राज्य के सीएम ने किया ऐलान

अब तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, इस राज्य के सीएम ने किया ऐलान

Specail Package On Birth Of Third Child: देश में लगातार जनसंख्या को नियंत्रित और बैलेंस करने की चर्चाएं होती है। कभी दो बच्चा पैदा करने की सिफारिश की जाती है, तो कभी थ्री चाइल्ड पॉलिसी की पैरवी की जाती है। अब इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने बड़ा ऐलान किया है।

चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की गिरती प्रजनन दर को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने विधानसभा में जनसंख्या प्रबंधन नीति प्रस्ताव भी रखा। इस नीति के अनुसार तीसरा बच्चा पैदा करने वाले माता-पिता को सरकार की तरफ से व्यापक सुविधाएं दी जाएगी। 

सीएम नायडू का बड़ा ऐलान

सीएम नायडू ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि एक बून है और राज्य सरकार इसको बढ़ाव देगी। नीति को मार्च के अंत का फाइनल कर अप्रैल से लागू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रजनन दर को सुधारना है जो 3.0 से घटकर 1.5 पर आ गई है। मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि ये गिरावट विकास के लिए खतरा है क्योंकि, युवाओं की घटती संख्या के कारण जापान और दक्षिण कोरिया जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है। 

विशेष पैकेज का ऐलान

जनसंख्या को बढ़ावा देने के लिए सरकार पोषण-शिक्षा सुरक्षा पैकेज के तहत तीसरे बच्चे के जन्म पर 25,000 रुपए प्रोत्साहन के लिए देगी। इसके अलावा तीसरे बच्चे को पांच साल तक हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे और 18 साल की उम्र तक मुफ्त शिक्षा देने की भी योजना है। सीएम नायडू ने कहा कि बच्चे की माता को 12 महीने और पिता को 2 महीने का पितृत्व अवकाश दिया जाएगा। वहीं, हर चौथे शनिवार को जनसंख्या देखभाल पर विशेष कार्यक्रम आयोजन करने का फैसला किया गया है।

Leave a comment