US vs Iran: 18 लाख के ड्रोन के लिए अमेरिका फूंक रहा 37 करोड़! क्या अपने ही जाल में फंस गए ट्रंप

US vs Iran: 18 लाख के ड्रोन के लिए अमेरिका फूंक रहा 37 करोड़! क्या अपने ही जाल में फंस गए ट्रंप

Israel vs Iran:मिडिल ईस्ट वक्त युद्ध की आग में झुलस रहा है। एक तरफ अमेरिका और इजरायल है, तो दूसरी तरफ ईरान है। ट्रंप और नेतन्याहू की सेना ईरान पर बम बरसा रही है। ईरान की तरफ से भी पलटवार किया जा रहा है।

शुरुआत में इजरायल और अमेरिका को उम्मीद थी कि ईरान पर हमले के बाद वह पीछे हट जाएगा लेकिन, ईरान जवाबी कार्रवाई में हिचकिचा नहीं रहा है। अमेरिका के लिए सबसे बड़ी चुनौती है ईरान के सस्ते ड्रोन, जिसकी कीतम 18 लाख है। जिसे अमेरिका नष्ट करने के लिए 40 लाख डॉलर खर्च करता है।  

कीमतों में बड़ा फर्क

सबसे बड़ी चुनौती खाड़ी देशों के सामने है। ये देश ईरान की लंबी दूरी की मिसाइलों और छोटी दूरी के हथियारों दोनों की पहुंच में है। ईरान के शाहेद ड्रोन बड़ा खतरा माना जा रहा है। ये ड्रोन मिसाइलों के मुकाबले आसानी से लॉन्च किए जा सकते हैं और कुछ ही मिनट में लक्ष्य पर निशाना साध सकता है। माना जाता है कि ईरान के पास करीब 80,000 ऐसे ड्रोन मौजूद हैं। इसके विपरित ईरान के ड्रोन को नष्ट करने के लिए अमेरिका एक पैट्रियट मिसाइल को लॉन्च करता है। जिसकी कीमत 37 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 

अमेरिका करेगा रणनीति में बदलाव?

मिसाइल डिफेंस सिस्टम अक्सर एक निशाना को भेदने के लिए कई इंटरसेप्टर लॉन्च करते हैं। इसलिए इनके भंडार तेजी से कम हो रहे हैं और खाड़ी देशों के साथ-साथ अमेरिका को अपनी रणनीति बदलनी होगी। कुल मिलाकर, लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष के लिए अमेरिका और उसके सहयोगियों की तैयारी सीमित दिखाई दे रही है। भले ही ईरान की लंबी दूरी की मिसाइलें खत्म हो जाए लेकिन उसके ड्रोन हमले लंबे समय तक कर सकता है। 

Leave a comment