घर में इन पौधों का सूखना होता है अशुभ, जानें इसकी वजह

घर में इन पौधों का सूखना होता है अशुभ, जानें इसकी वजह

नई दिल्ली: पेड़-पौधों के बिना हमारे जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। इनका संबंध हमारे सौभाग्य से भी होता है। पेड़- पौधे घर की रौनक ही नहीं बढ़ाती है बल्कि घर की खूबसूरती और हरियाली भी बनाए रखती है। इसके अलावा पेड़-पौधों को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है,धन लाभ की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख समृध्दि बनी रहती है। वहीं वास्तू के अनुसार कई ऐसे पौधे होते है,जिन्हें लगाना बहुत शुभ होता है पर जब ये पौथे मुरझाने और सूखने लगे तो ये अशुभ संकेत होते है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधे के बारे में बताने वाले है जिन्हें आपका खास ध्याद रखना चहिए।

इन पौधों के सूखने छाती है कंगाली

शमी का पौधा

बता दें कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार शमी के पौधे को बहुत शुभ माना गया है। यह पौधा भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है और जो भी इसे घर पर लगाता है उस पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। वहीं अगर ये पौधा किसी वजह से सूख गया तो ऐसे में आपके घर में कंगाली की स्थितिपेदा हो सकती है। वहीं अगर यह पौधा आपके घर में भी है और अगर ये किसी वजह से सूखता है तो ऐसे में इसे तुरंत हटा दे और इसकी जगह शमी का दूसरा पौधा रोप दे।

अशोक का पेड़

वास्तू के जानकारों का कहना है कि जिस घर,आंगन,बालकनी में अशोक का पेड़ या पौधा लगा होता है वहां सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वही इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाया जाता है क्योंकि घर के मुख्य द्वार पर इसे लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि घर में लगा अशोक का पेड़ अगर सूख जाए, तो इसे घर की सुख-शांति भंग होने का संकेत माना जाता है।

मनी प्लांट

माना जाता है कि घर में लगा मनी प्लांट अगर हरा-भरा है तो उस घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती है। मान्यता है कि मनी प्लांट में भगवान गणेश जी निवास का निवास होता है और वो सुख समृध्दि के दाता माने जाते है। इसलिए अगर मनी प्लांट सूख रहा है तो यह अशुभ संकेत होता है। यह घर में दुर्भाग्य लेकर आता है, जिससे घर की सुख समृद्धि चली जाती है। इस बात का खास ध्यान रखें कि इसके पत्ते कभी भी सूखने और मुरझाने नहीं चाहिए। अगर मनी प्लांट के पत्ते सूखने लगे तो उसमें पानी दें और सूखी पत्तियों को निकाल दें।

Leave a comment