भाई रोहित धवन के साथ हाथ मिलाएंगे वरुण धवन ?

भाई रोहित धवन के साथ हाथ मिलाएंगे वरुण धवन ?

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन  इस समय अपने पापा डेविड धवन की अपकमिंग फिल्म 'कुली नं 1' में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ सारा अली खान दिखाई देंगी। यह फिल्म गोविंदा की सुपरहिट फिल्म 'कुली नं 1' की आधिकारिक रीमेक है, जिसे डेविड धवन आज के परिवेश में बनाने की कोशिश करेंगे।

डेविड धवन की फिल्म खत्म करने के बाद वरुण धवन ने अपने भाई रोहित धवन के साथ हाथ मिलाने का मन बनाया है। वरुण धवन और रोहित धवन ने सबसे पहले 'ढिशूम' के लिए हाथ मिलाया था, जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। आपको जानकर खुशी होगी कि अब दोनों भाई 'ढिशूम 2' के लिए दोबारा साथ आने की सोच रहे हैं।

खबरों की मानें तो डायरेक्टर रोहित धवन इस समय 'ढिशूम 2' की स्क्रिप्ट में व्यस्त हैं और जल्द ही इसका फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर लेंगे। 'ढिशूम 2' में वरुण धवन एक नए मिशन पर नजर आएंगे। पहले भाग में वरुण के साथ जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडिस जैसे कलाकार दिखे थे। अभी इस बात पर पक्की मुहर नहीं लगी है कि वरुण धवन की ढिशूम 2 में जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगे या नहीं ?

 

Leave a comment