Vaishakh Month 2024: आज से शुरू हुआ हिंदू नववर्ष का दूसरा महीना, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार और दिव्य उपाय

Vaishakh Month 2024: आज से शुरू हुआ हिंदू नववर्ष का दूसरा महीना, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार और दिव्य उपाय

Vaishakh Month 2024: आज यानी 24 अप्रैल से वैशाख का महीना शुरू हो रहा है। इस साल 24 अप्रैल से लेकर 23 मई तक वैशाख का महीना रहने वाला है। विशाखा नक्षत्र से संबंध होने के वजह से इसे वैशाख कहा जाता है। वैशाख के महीना आने के साथ धन प्राप्ति और पुण्य प्राप्ति के तमाम अवसर भी आते हैं। बता दें, इस महीने में भगवान विष्णु, परशुराम और देवी की पूजा की जाती है। साल में सिर्फ एक बार श्रीबांके बिहारी जी के चरण दर्शन भी इसे महीने में किए जाते हैं। गंगा या सरोवर स्नान का इस महीने में विशेष महत्व है। आमतौर पर इस वक्त से लोक जीवन में मंगल कार्य शुरू हो जाते हैं।

वैशाख के प्रमुख व्रत-त्योहार

वैशाख के महीने आते ही शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा उपासना की जाती है। इसके अलाव, भगवान बुद्ध और परशुराम का जन्म भी इसी महीने में हुआ था। भगवान ब्रह्मा ने इस महीने में तिलों का निर्माण किया था। इसी कारण तिलों का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। इसके साथ इस महीने में धन और संपत्ति प्राप्ति का महापर्व अक्षय तृतीया भी आता है। मोहिनी एकादशी भी इसी महीने में आती है, जो श्री हरी भगवान विष्णु की विशेष कृपा दिल सकती है।

खान-पान के नियम

वैशाख महीने में काफी गर्मी बढ़ जाती है। जिसकी वजह बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इस महीने में पानी का ज्यादा सेवल करना चाहिए। कोशिश करें कि आप सत्तू और रसदार फलों का प्रयोग करें।

दिनचर्या और उपासना पद्धति

वैशाख के महीने में कोशिश करें कि आप रोज सुबह उठा कर स्नान करें। आप चाहें तो जल में तिल भी मिला सकते हैं। इसके बाद श्री हरि विष्णु की उपासना करें। संतुलित जल का प्रयोग करें। वैशाख के महीने में जल का दान भी करें। महीने की दोनों एकादशी के नियमों का सही तरीके से पालन करें।

दिव्य उपाय

1.वैशाख के महीने में काफी ज्यादा गर्मी पड़ती है, जिसकी वजह से काफी प्यास लगती है। ऐसे में आप चाहें तो देवी-देवताओं का आशीर्वाद हासिल करने के लिए प्यासे को पानी अवश्य पिलाएं।

2. लोगों को वैशाख के महीने में पंखों या फिर अन्न का दान कर सकते हैं। इसके अलावा जूतें-चप्पलों का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न हो सकती हैं।

3. अपनी श्रद्धानुसार वैशाख के महीने में  तिल, सत्तू, आम और कपड़े का दान भी कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन चीजों का दान करने से इंसान के पापों का नाश होता है।

Leave a comment