Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News: गढ़वाल की 3 लोकसभा सीटों की समीक्षा पूरी, बीजेपी का फोकस 2027 की जीत पर

Uttrakhand News: गढ़वाल की 3 लोकसभा सीटों की समीक्षा पूरी, बीजेपी का फोकस 2027 की जीत पर

Uttrakhand News:विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने आज गढ़वाल संभाग की तीनों लोकसभा सीटों की समीक्षा बैठक पूरी की। बैठक में टिहरी और हरिद्वार लोकसभा की समीक्षा हो चुकी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बताया कि बैठक में हर विधानसभा का राजनीतिक दृश्य क्या है इस पर विस्तार से चर्चा की गई है, साथ ही विधानसभा चुनाव जीतने के लिए क्या-क्या कार्यक्रम बनाए जाएं, इस पर भी मंथन हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अब विधायकों का प्रवास विधानसभा के हर क्षेत्र में कराया जाएगा। सरकार से हर वह काम कराए जा सकते हैं जिससे क्षेत्र का विकास हो और जनता को सीधा फायदा मिले, उन विषयों पर भी चर्चा हुई। उन्होने बताया कि इसके अलावा युवाओं, महिलाओं और पूर्व सैनिकों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी। वही भाजपा जल्द ही इन कार्यक्रमों की तारीखों का ऐलान भी करेगी।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: समस्याओं के समाधान में नहीं होगी देरी, हर महीने होगी समन्वय बैठक - मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

Uttarakhand News: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जनपदों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा शासन एवं जनपद स्तर के अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय के लिए प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को समन्वय बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Uttrakhand News: सीएम धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक, संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल एवं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों, विधायकगणों, जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast