Abhy Tiwari Family Members Arrested:जेपीएसी परीक्षा धांधली मामले में गिरफ्तार टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अब उसके भाई अक्षय तिवारी और उनकी पत्नी सुषमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार यानी 18 अगस्त को दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अब सीआईडी ने दोनों को अरेस्ट किया है। दोनों पर अवैध तरीके से नौकरी हासिल करने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि अनुसार मंगलवार यानी 18 अगस्त को गिरिडीह पुलिस की विशेष टीम देवघर स्थित अभय तिवारी के घर पर छापेमारी की और उन्हें अपने साथ गिरिडीह ले आई। दोनों से अलग-अलग स्थानों पर पूछताछ हुई। जिसके बाद अब शाम में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
अभय तिवारी के खिलाफ एक्शन
दरअसल, अभय तिवारी पर आरोप है कि उसने अपने भाई अक्षय तिवारी और पत्नी को जेएसएससी सीजीएल के जरिए सरकारी नौकरी दिलाने में मदद की। सीआईडी जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अभय तिवारी के परिवार और रिश्तेदारी के करीब 10 लोगों ने कुछ वर्षों में सरकारी नौकरी हासिल की है। अब इन सब की नियुक्ति जांच की जांच की जा रही है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन नियुक्तियों में किसी तरह की धांधली या परीक्षा में गड़बड़ी हुई थी या नहीं। हालांकि, इस कार्रवाई और पूछताछ को लेकर पुलिस अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
छात्रों का धरना-प्रदर्शन आया काम
दरअसल, JPSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोला है। छात्र रांच के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि,JPSC और JSSC CGL परीक्षा को रद्द करने के बाद भी छात्रों ने आंदोलन खत्म नहीं किया है। छात्रों ने कहा कि अभी सीबीआई जांच बाकी है। परीक्षा में धांधली के खिलाफ सीबीआई की जांच भी होनी चाहिए। वहीं, सरकार के फैसले के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच खुशी की लहर देखने को मिली।