Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News: सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

Uttrakhand News: सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में जनहित और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। बैठक में कुल 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें स्वास्थ्य, कार्मिक, कौशल विकास, परिवहन, श्रम, सहकारिता और औद्योगिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं। सबसे बड़ा फैसला गो पालन योजना को लेकर लिया गया, जिसके तहत अब सामान्य वर्ग के लोगों को भी योजना का लाभ मिलेगा और गाय व भैंस की खरीद पर सब्सिडी दी जाएगी।

इसके साथ ही उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को मंजूरी देते हुए समान कार्य के लिए समान वेतन, हर माह की 7 तारीख तक मजदूरी भुगतान और श्रमिकों के हितों के संरक्षण का प्रावधान किया गया है। कैबिनेट ने हाईकोर्ट के लिए गौलापार में 30 हेक्टेयर भूमि, राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के लिए 122 नए पद, जीएसटी संशोधन अध्यादेश, जल जीवन मिशन की नई व्यवस्था, गंगा एक्सप्रेसवे के हरिद्वार विस्तार को लेकर उत्तर प्रदेश से समझौते सहित कई अन्य प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी। इन फैसलों की जानकारी अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान दी।   

Also read: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, चमोली में मलबा गिरने से आवाजाही प्रभावित; बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

1 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन

Uttrakhand News:उत्तराखंड में युवाओं की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के उद्देश्य से आगामी 1 सितंबर से ‘खेल महाकुंभ 2026-मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी’ का भव्य शुभारंभ होगा। न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी जनपदों में समितियों का गठन कर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Haryana News: चरखी दादरी गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद आरोपी 'रोहित उर्फ कातिया' गिरफ्तार

Charkhi Dadri Firing Case: हरियाणा के चरखी दादरी में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने 'रोहित उर्फ कातिया' नाम के एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, हर की पौड़ी पर की पूजा-अर्चना

Uttrakhand News:शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सावन मास के पावन अवसर पर हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast