Search KhabarFast

Press ESC to close

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, हर की पौड़ी पर की पूजा-अर्चना

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, हर की पौड़ी पर की पूजा-अर्चना

Uttrakhand News:शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या  ने सावन मास के पावन अवसर पर हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके बाद श्रद्धा, आस्था और उत्साह से परिपूर्ण यह कांवड़ यात्रा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर प्रारंभ हुई और वीरभद्र, ऋषिकेश में सम्पन्न हुई। 
 
इस अवसर पर तेजस्वी सूर्या ने प्रदेशवासियों को सावन के पावन मास की हार्दिक शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी यह सिद्ध करती है कि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति पूर्णतः समर्पित है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता के प्रति समर्पण का भी प्रेरणास्रोत है।

तेजस्वी सूर्या की यात्रा ऐतिहासिक- नेहा जोशी

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने तेजस्वी सूर्या की इस यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से सूर्या ने युवाओं को एक बड़ा संदेश दिया है। आध्यात्म और AI दोनों की ताकत जिस देश के युवाओं के पास हो वो हर क्षेत्र में विलक्षण कार्य कर सकते हैं।

अन्य भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल, दीप कोश्यारी, मुलायम रावत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Also read: Uttarakhand News: गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, आसन बैराज से छोड़ा गया बाढ़ का पानी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार में वित्तीय साक्षरता को लेकर SEBI और सरकार की बड़ी पहल, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई हाईलेवल मीटिंग

Patna News : बिहार में वित्तीय साक्षरता और निवेशक जागरूकता बढ़ाने के लिए सेबी और बिहार सरकार ने एक संयुक्त पहल की शुरुआत की है। इसको लेकर गुरुवार, 23 अक्टूबर को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Bihar News:अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सेवा नहीं देने पर एयरटेल को 1.25 लाख रुपये का हर्जाना, पटना उपभोक्ता आयोग का आदेश

Bihar News :अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सेवा उपलब्ध नहीं कराने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने

बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा फसल क्षति अनुदान, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन

Bihar News: बिहार सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों को फसल क्षति की भरपाई के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत आर्थिक सहायता देगी। राज्य के 9 जिलों की 289

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast