Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:चंपावत में BJP का कुनबा बढ़ा, नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन

Uttrakhand News:चंपावत में BJP का कुनबा बढ़ा, नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन जनपद चंपावत में भाजपा को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी मुख्यालय में आयोजित ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने नए सदस्यों का फूलमाला और पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि एक ही स्थान से बड़ी संख्या में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भाजपा में शामिल होना प्रदेश में पार्टी के पक्ष में बने माहौल को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों का भाजपा के विचारों और सिद्धांतों में विश्वास जताना पार्टी के प्रति बढ़ती विश्वसनीयता का प्रमाण है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 12-14 वर्षों में देश और प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है। दूर-दराज के गांवों तक सड़क पहुंची है, घर-घर बिजली पहुंची है और लोगों को विभिन्न मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि जनप्रतिनिधि भी अपने क्षेत्र का विकास चाहते हैं और इसी वजह से वे विकास के साथ खड़े होना चाहते हैं। उन्होंने चंपावत के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने पुष्कर सिंह धामी जैसा नेतृत्व राज्य को दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि धामी का नेतृत्व आगे चलकर देश का नेतृत्व करने की दिशा में भी निखरेगा।

भट्ट ने कहा कि भाजपा के पक्ष में माहौल मजबूत है और विभिन्न सर्वे में भी इसका प्रतिबिंब दिखाई दे रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी के प्रयासों से पार्टी को दो-तिहाई बहुमत की दिशा में आगे बढ़ाया जाए।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने नए सदस्यों को भाजपा के सिद्धांतों, विचारधारा और सांगठनिक कार्यपद्धति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों की क्षमता और उपलब्धता के अनुसार उन्हें संगठन और चुनावी कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।

भाजपा में शामिल होने वालों में नगर पंचायत पाटी के अध्यक्ष नारायण लाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संगठन गोविंद सिंह बोहरा समेत कई सभासद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व यूथ कांग्रेस पदाधिकारी, छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की प्रेरणा से यह ज्वाइनिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

चम्पावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की प्रेरणा से आज पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख जनप्रतिनिधि में नारायण लाल नगर पंचायत अध्यक्ष पाटी, गोविंद सिंह बोहरा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संगठन शामिल रहे। उनके साथ बलराज पाटनी -सभासद, जौलाडी, नगर पंचायत पाटी, नवल पचौली, सभासद, न्यू कॉलोनी, नगर पंचायत पाटी, दीपक गहतोड़ी, सभासद, रानीचौड़, राजेंद्र बोहरा सामाजिक कार्यकर्ता, नगर पंचायत पाटी, राहुल गहतोड़ी - सामाजिक कार्यकर्ता, नगर पंचायत पाटी,  भगवती प्रसाद जोशी- ग्राम प्रधान कजीना,  ललित सिंह पाटनी- पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लोहाघाट, प्रकाश चन्द्र शर्मा- पूर्व ग्राम प्रधान बिगराकोट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, संजय सिंह पाटनी- पूर्व यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पाटी, दीपक सिंह- छात्र नेता महाविद्यालय पाटी, तनुज सिंह बिष्ट- छात्र नेता महाविद्यालय पाटी, डूंगर सिंह पार्थोली- जिला पंचायत सदस्य राईकोट कुंवर लोहाघाट, योगेश जोशी सभासद नगर पालिका लोहाघाट ठाडाढुंगा वार्ड, मोहन सिंह ग्राम प्रधान (कायल) लोहाघाट, अंकित सिंह कुंवर क्षेत्र पंचायत सदस्य (राईकोट कुंवर) लोहाघाट, पवन राम पूर्व ग्राम प्रधान नाकोट खोलिया लोहाघाट, पुष्कर सिंह ग्राम प्रधान कुनाडी लोहाघाट, चन्द्रकांत तिवारी ग्राम प्रधान पासम लोहाघाट, त्रिलोक सिंह सामंत पूर्व ग्राम प्रधान सुल्ला लोहाघाट, कमल कुंवर ग्राम प्रधान कमलेडी लोहाघाट, नैन राम क्षेत्र पंचायत सदस्य पासम लोहाघाट, दीपक सिंह बोहरा ग्राम प्रधान चोडला लोहाघाट, हरीश राम ग्राम प्रधान सुल्ला लोहाघाट, सुरेंद्र राम ग्राम प्रधान मढुवा, विनोद सिंह बोहरा क्षेत्र पंचायत सदस्य डुंगरा बोहरा लोहाघाट, हरीश कुमार ग्राम प्रधान बाकू लोहाघाट, पुष्कर धौनी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरेली लोहाघाट, चंचल सिंह अधिकारी ग्राम प्रधान मूलाकोट, मदन सिंह सामाजिक कार्यकर्ता मूलाकोट प्रमुख रहे। 

Also read: Uttarakhand News: गणेश जोशी ने आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर किया दावा, कहा- याचिका में संबंधित व्यक्ति का नहीं था एफिडेविट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:आपदा प्रबंधन व्यवस्था से रूबरू हुए 21 अग्निशमन प्रशिक्षु, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का किया भ्रमण

Uttrakhand News:उत्तराखंड अग्निशमन विभाग के अग्निशमन सेकेंड ऑफिसर का छह माह का प्रशिक्षण ओडिशा से पूरा करने के बाद वर्तमान में एक माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण ले रहे 21 प्रशिक्षुओं ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने प्रदेश की आपदा प्रबंधन व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय

Uttrakhand News:रुचि भट्ट के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने पूरे किए उपलब्धियों और संगठन विस्तार के एक वर्ष, भागीदारी बढ़ाने पर जोर

Uttrakhand News: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा हो गया है। पार्टी के अनुसार, इस दौरान महिला मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार, महिला सशक्तिकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता और जनसंवाद के क्षेत्र में कई पहल कीं। महिला मोर्चा ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ ही महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जोड़ने और उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने

Uttrakhand News: बागेश्वर में 25-30 साल से पैदल पुल का इंतजार, घांघली नदी पार करते स्कूली बच्चों की जान जोखिम में

Uttrakhand News:बागेश्वर गरुड़ विकासखंड के छटिया और स्याली गांव के बीच बहने वाली घांघली नदी में पैदल पुल न होने से स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है 25 -30 सालों से क्षेत्र की जनता पैदल पुल की मांग कर रही लेकिन सरकार और प्रशाशन की लापरवाही के चलते आज तक पुल नहीं बन पाई है ।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast