UTTARAKHAND: मां का आशिक निकला हत्यारा, 12 वर्षीय मासूम को उतारा मौत के घाट

UTTARAKHAND: मां का आशिक निकला हत्यारा, 12 वर्षीय मासूम को उतारा मौत के घाट

रुड़की: उत्तरखंड के रुड़की जिले के पिरान कलियर में महिला जिसके साथ लिवइन रिलेशन में रहती थी उसी पर महिला ने उसके बेटे की हत्‍या करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है लेकिन जब फोन पर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो अपने प्रेमी को अपना बड़ा बेटा बताने लगी। हालांकि बाद में महिला ने सच उगल दिया और बड़े बेटे का सच सबके सामने आ गया।

बता दें कि पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर अपने बड़े बेटे पर छोटे बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया था। महिला ने बताया था कि रात को उसका बड़ा बेटा कासिफ नशे में आकर गाली गलौज करने लगा जिसके कारण वह अपने 12 साल के छोटे बेटे को कमरे पर छोड़कर दरगाह में चली गई थी। सुबह कमरे पर आकर देखा तो कमरे से दोनो बेटे गायब थे। महिला ने दोनों की आसपास में तलाश की लेकिन उनका कोई पता नही चला। पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में उसका बड़ा बेटा एक बड़ा ब्रीफकेस लेकर जाता दिखाई दे रहा था।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली थी। वहीं मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले मे कई सुराग जुटाए है।हालांकि पुलिस अभी अपने स्तर से जांच में जुटी है और इस उलझी हुई गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में कासिफ एक बड़ा सा बैग ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। छानबीन में पता चला है कि जिस कासिफ को महिला अपना बड़ा बेटा बता रही थी असल में वह उसके साथ लिवइन रिलेशन में रह रही थी।

महिला ने पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी दी है। वहीं इस संबध में एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और सीसीटीवी फुटेज भी देखा गया है जिसके आधार पर आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a comment