Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: धामी सरकार में मेडिकल शिक्षा को रफ्तार, 3 नए सरकारी कॉलेज शुरू, 1700 हुई MBBS सीटें

Uttarakhand News: धामी सरकार में मेडिकल शिक्षा को रफ्तार, 3 नए सरकारी कॉलेज शुरू, 1700 हुई MBBS सीटें

Uttarakhand News:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन हब बनने की ओर अग्रसर है। धामी सरकार के गत पांच वर्ष के कार्यकाल में उत्तराखंड में तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरु हो चुके हैं। जल्द ही रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को भी 100 सीटें आवंटित हो सकती हैं।

प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार के साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। इस संकल्प को अमलीजामा पहनाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रदेश में अभी हल्द्वानी (नैनीताल), श्रीनगर (पौड़ी), देहरादून, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, इनमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, हरिद्वार मेडिकल कॉलेज विगत पांच वर्षों में धामी सरकार के कार्यकाल में प्रारंभ हुए हैं। इसके साथ ही रुद्रपुर में भी मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो चुका है, जल्द यहां भी 100 एमबीबीएस सीटों का आवंटन हो जाएगा। प्रदेश में अभी छह राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 675 सीटें हैं। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज की 100 सीटें जुड़ने से कुल एमबीबीबएस सीटों की संख्या बढ़कर 775 हो जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में चार निजी मेडिकल कॉलेजों की 900 और एम्स ऋषिकेश की 125 सीटों को जोड़कर कुल एमबीबीएस सीटों का आंकड़ा बढ़कर 1700 तक पहुंच रहा है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज-कुल सीट 675

-दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून-150 सीट

-राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी-125 सीट

-राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर-150 सीट

-राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा-100 सीट

-राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार-100 सीट

-राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ-50 सीट

एम्स ऋषिकेश (केंद्रीय संस्थान)--125 सीट

निजी मेडिकल कॉलेज-कुल सीट 900

-हिमालयन इंस्टीट्यूट, जौलीग्रांट-250 सीट

-एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून-250 सीट

-गौतम बुद्ध मेडिकल कॉलेज, देहरादून-150 सीट

-ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट, देहरादून-250 सीट

वैश्विक पहचान बनाएगा उत्तराखंड : डॉ सयाना

चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ आशुतोष सयाना का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच के परिणाम स्वरूप उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन में देश ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। भविष्य में उत्तराखंड देश ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर डॉक्टर, नर्स आदि मानव संसाधन उपलब्ध कराने की स्थिति में आ जाएगा।

उत्तराखंड को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारी सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हमारा संकल्प है, ताकि स्थानीय स्तर पर ही योग्य डॉक्टर तैयार हों और होनहार छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उत्तराखंड से बाहर न जाना पड़े। मेडिकल एजुकेशन के साथ ही हेल्थकेयर तक भी पहुंच बढ़ाने पर सरकार का फोकस है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News : हरियाणा में नशे से जंग, युवाओं पर फोकस! CM सैनी के 7 संकल्पों से बदलेगी मुहिम

Haryana News : हरियाणा को नशामुक्त करने और प्रदेश की युवा शक्ति को नशे के चंगुल से बचाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को ‘संकल्प’ (SANKALP) सोसायटी की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए एक व्यापक और समन्वित रणनीति बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है ताकि प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे और नशे की समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, गुटखा-पान मसाला पर एक साल की पाबंदी

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखे समेत पान मसाला और अन्य संबंधित खाद्य उत्पादों पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया। यह प्रतिबंध आदेश जारी होने की तारीख से अगले एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast