Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि, CM धामी ने कहा- संघर्ष और बलिदान से बना उत्तराखंड

Uttarakhand News: खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि, CM धामी ने कहा- संघर्ष और बलिदान से बना उत्तराखंड

Uttarakhand News: उत्तराखंड के खटीमा गोली कांड की बरसी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि 1 सितंबर का खटीमा कांड, 2 सितंबर का मसूरी गोलीकांड और 2 अक्टूबर का रामपुर तिराहा कांड उत्तराखंड के इतिहास के ऐसे काले अध्याय हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिवारों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ने शहीद आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन 3 हजार से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। वहीं सात दिन जेल जाने या घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन 6 हजार से बढ़ाकर 7 हजार रुपये तथा अन्य राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन 4 हजार 500 से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपये प्रतिमाह की गई है। इसके अलावा पूर्ण रूप से शय्याग्रस्त दिव्यांग राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने और उनकी देखभाल के लिए मेडिकल अटेंडेंट की व्यवस्था का भी फैसला लिया गया है।

वहीं खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी आंदोलन कारियों के सामने अपनी बात रखते हुए कापड़ी ने कहा कि वह पिछले साढ़े चार साल से 253 लंबित राज्य आंदोलनकारियों को आंदोलनकारी घोषित करने की मांग लगातार उठाते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पर कोई सुनवाई क्यों नहीं हुई। इसी लिए विधायक कापड़ी शहीदों को नमन कर चले गए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चंडीगढ़ बॉर्डर पर किसानों का धरना, MSP की कानूनी गारंटी समेत कई मांगें

किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर चंडीगढ़ सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब से बड़ी संख्या में किसान चंडीगढ़ सीमा पर पहुंच गए हैं, जहां 1 से 7 सितंबर तक एक सप्ताह का धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

PM मोदी के नशामुक्त भारत अभियान को ललित मोहन जोशी ने दी रफ्तार, लैंसडाउन में जवानों ने लिया संकल्प

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में सजग इंडिया द्वारा विगत 18 वर्षों से अधिक समय से चलाए जा रहे नशामुक्ति एवं जनजागरूकता अभियान के तहत पहली बार सजग इंडिया के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लैंसडाउन में अग्निवीरों, सर्विंग ऑफिसर्स, जेसीओ एवं जवानों तथा स्कूली बच्चों से नशामुक्ति को लेकर संवाद किया। कोटद्वार एवं लैंसडाउन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से बचने और स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast