Search KhabarFast

Press ESC to close

UPSSSC का PET एग्जाम UP में शुरू, राज्य के 60 केंद्रों पर हो रही है परीक्षा

UPSSSC का PET एग्जाम UP में शुरू, राज्य के 60 केंद्रों पर हो रही है परीक्षा

PET Exam 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए आज बड़ा दिन है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET-2026 आज से शुरू हो गई है। प्रदेश के 60 शहरों में 1372 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है।सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस बार 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। PET में शामिल होना यूपी में ग्रुप-C की किसी भी सरकारी नौकरी के लिए अनिवार्य है। यही कारण है कि हर केंद्र पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

हर सेंटर के बाहर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की जा रही है

आयोग ने परीक्षा को पूरी तरह फुलप्रूफ बनाने के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। यह परीक्षा तीन दिन में छह पालियों में होगी। आज पहला दिन है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चली, जो अभी-अभी खत्म हुई है। दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद दूसरी परीक्षा 30 अक्टूबर और तीसरी व अंतिम परीक्षा 1 नवंबर को होगी।लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर, अलीगढ़ समेत हर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। हर सेंटर के बाहर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की जा रही है।

Also read: कानपुर में लिव इन पार्टनर के कमरे में ताला लगाकर भागा आरोपी, 32 वर्षीय प्रेमिका ने गवाई जान

एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और पेन के अलावा कुछ भी अंदर ले जाने पर पूरी पाबंदी

एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और पेन के अलावा कुछ भी अंदर ले जाने पर पूरी पाबंदी है। बैग, मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और स्मार्ट वॉच के लिए सेंटर के बाहर लॉकर की व्यवस्था की गई है।नकल रोकने के लिए हर कमरे में CCTV कैमरे लगाए गए हैं और लाइव मॉनिटरिंग हो रही है। हर अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य की गई है। हर केंद्र पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें। आज सुबह परीक्षा से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए गए। समय का पालन न करने पर कई अभ्यर्थी 5 मिनट की देरी से पहुंचने के कारण परीक्षा से वंचित रह गए।फिलहाल दूसरी पाली के अभ्यर्थी अपने-अपने सेंटरों पर पहुंचने लगे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कानपुर में लिव इन पार्टनर के कमरे में ताला लगाकर भागा आरोपी, 32 वर्षीय प्रेमिका ने गवाई जान

Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चकेरी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार में एक किराए के कमरे में 32 वर्षीय महिला काजल का शव मिला है। कमरे के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था और अंदर शव दो दिनों तक पड़ा रहा। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान देवरिया जिले के बघौचघाट निवासी काजल के रूप में हुई है।

PM Modi के 'मन की बात' में बिहार के मखाना के विदेशों में निर्यात की चर्चा, CM सम्राट ने जताया आभार

Patna News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 139वें एपिसोड का लोक सेवक आवास में श्रवण किया। आज के 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार के पूर्णिया के मखाना की विदेशों में निर्यात की चर्चा किए जाने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast