Search KhabarFast

Press ESC to close

PM Modi के 'मन की बात' में बिहार के मखाना के विदेशों में निर्यात की चर्चा, CM सम्राट ने जताया आभार

PM Modi के 'मन की बात' में बिहार के मखाना के विदेशों में निर्यात की चर्चा, CM सम्राट ने जताया आभार

Patna News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 139वें एपिसोड का लोक सेवक आवास में श्रवण किया। आज के 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार के पूर्णिया के मखाना की विदेशों में निर्यात की चर्चा किए जाने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

यह संबोधन बिहार की ब्रांडिंग और वैश्विक पहचान की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा - सीएम सम्राट

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' के माध्यम से निरंतर जमीनी हुनर और स्थानीय उत्पादों को संबल दिया है। आज पूर्णिया के मखाना का राष्ट्रीय मंच से उल्लेख किए जाने से सीमांचल सहित पूरे बिहार के मखाना किसानों, प्रसंस्करणकर्ताओं और ग्रामीण उद्यमियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह संबोधन बिहार की ब्रांडिंग और वैश्विक पहचान की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Also read: Bihar News: बिहार में आपदा की घड़ी में फिल्म एसोसिएशन बनी सहारा, मुख्यमंत्री राहत कोष को मिला 5 लाख का चेक; CM सम्राट चौधरी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री का 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की बात - सीएम सम्राट

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने, उनकी बेहतर पैकेजिंग एवं विपणन तथा स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री द्वारा 'मन की बात' कार्यक्रम में अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता, ई-संजीवनी, विज्ञान एवं अनुसंधान, ब्रेन रिसर्च, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से जुड़े विषयों के महत्व पर चर्चा की गई। इससे देश को ज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कानपुर में लिव इन पार्टनर के कमरे में ताला लगाकर भागा आरोपी, 32 वर्षीय प्रेमिका ने गवाई जान

Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चकेरी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार में एक किराए के कमरे में 32 वर्षीय महिला काजल का शव मिला है। कमरे के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था और अंदर शव दो दिनों तक पड़ा रहा। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान देवरिया जिले के बघौचघाट निवासी काजल के रूप में हुई है।

UPSSSC का PET एग्जाम UP में शुरू, राज्य के 60 केंद्रों पर हो रही है परीक्षा

PET Exam 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए आज बड़ा दिन है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET-2026 आज से शुरू हो गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast