
Kedarnath Landslide: उत्तराखंड में केदारनाथ में बड़ा हादसा हो गया। जहां गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर जंगलचट्टी के पास भारी मलबा गिर गया। इसकी चपेट पांच लोग आकर गहरी खाई में गिर गए। जिसके वजह से 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने बताया कि केदारनाथ धाम के ट्रेक मार्ग पर जंगलचट्टी घाट के पास पहाड़ी की चोटी से पत्थर गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हुए हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और DDRF के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रभावित लोगों को बचाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पहाड़ी पर भूस्खलन की वजह से यह घटना हुई। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
लोगों को किया गया रेस्क्यू
पुलिस के अनुसार पहाड़ से मलबा पत्थर आने से यात्री चपेट में आए। बता दें कि केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर आज जंगलचट्टी गधेरे के पास समय 11:20 बजे करीब ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर आने के कारण इस क्षेत्र में आवागमन कर रहे यात्री/डण्डी/कण्डी संचालक इसकी चपेट में आ गये थे। इस घटनाक्रम की सूचना पर चौकी जंगलचट्टी पर नियुक्त पुलिस बल तथा डी.डी.आर.एफ. द्वारा इस मलबा पत्थर की चपेट में आकर नीचे खाई में गिरे लोगों का रेस्क्यू कर ऊपर लाया गया।
तीन लोग घायल
अब तक मिली जानकारी के अनुसार 3 व्यक्तियों को चोटें आयी हैं, जिनमे से एक महिला को हल्की चोटें तथा 02 पुरूषों को गम्भीर चोटें आयी हैं, इनको गौरीकुण्ड के लिए रैफर किया गया है। इसके अतिरिक्त 02 व्यक्ति मृत हुए हैं। सभी के नाम पते की जानकारी ज्ञात की जा रही है। इस स्थल पर पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रियों का आवागमन कराया जा रहा है।
Leave a comment