
नई दिल्ली : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते पूरे भारत में लॉकडाउन लगाया गया है. वहीं लोगों की डिमांड पर रामायण-महाभारत जैसे शो एक बार फिर प्रसारित किए गए है. दूरदर्शन पर प्रसारित हो रही रामायण में रावण दहन और भगवान राम के राजतिलक के बाद अब उत्तर रामायण प्रसारण शुरू हो गया है. उत्तर रामायण में अब लव-कुश जो कि राम-सीता के बेटे थे उनका प्रसारण किया जाएगा.
आपकों बता दें कि, दूरदर्शन पर प्रसारित हो रही रामायण में रावण दहन और भगवान राम के राजतिलक के बाद अब उत्तर रामायण का प्रसारण हो शुरू हो गया है. रामायण का आखिरी एपिसोड खत्म हो जाने के बाद दूरर्शन अब उत्तर रामायण का री-टेलीकास्ट शुरू हो गया है. यहां मजेदार बात यह है कि इस बार उत्तर रामायण केवल एक ही समय पर दिखाया जाएगा. फैंस रात 9 बजे ही इस माइथोलॉजिकल शो का मजा ले पाएंगे. वहीं सुबह 9 बजे उत्तर रामायण का रिपीट टेलीकास्ट दिखाया जाएगा. इस बात का खुलासा दूरदर्शन ने सोशल मीडिया पर किया है.
इसके अलावा प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी हैकि जल्द ही दूरदर्शन पर एक और माइथोलॉजिकल शो 'श्रीकृष्णा' को री-टेलीकास्ट किया जाएगा. यह भी बता दें कि, उत्तर रामायण में राम सीता के वनवास के आगे की कहानी दिखाई जाएगी. उत्तर रामायण की कहानी राम सीता के बच्चों लव और कुश के इर्द गिर्द घूमेगी. इस शो के जरिए दर्शकों को पता चलेगा कि किस तरह से राम और सीता की जोड़ी अलग हो गई थी औ राम राज्य की महारानी होने के बाद भी सीता आखिर क्यों धरती की गोद में समा गई थी.
Leave a comment