रंगारंग बर्थडे पार्टी में फायरिंग का तड़का, जांच में जुटी पुलिस

रंगारंग बर्थडे पार्टी में फायरिंग का तड़का, जांच में जुटी पुलिस

एटा: देश में शादी और पार्टियों में फायरिग का चलन लगातार बढ़ते नजर आ रहा है। सुरक्षा के लिए मिली लाइसेंसी हथियार से फायरिंग कर रौब दिखाने से रसूखदार बाज नही आ रहे है। वही इन दिनों सोशल मीडिया पर उत्तरप्रदेश के एटा जिलें का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि इस वायरल वीडियो में जन्मदिन की पार्टी में बार बालाओं के ठुमके के बीच नशे में दिख रहे कई लोग धांय-धांय गोली दागते नजर आ रहे है। यह वायरल वीडियो किसी और के बर्थ डे पार्टी का नही बल्कि दत्तपुर कुंजपुर के प्रधान अनिल यादव के बेटे की बर्थ डे पार्टी का है। वही इस फालरिंग के समय स्टेज पर ठुमके लगाती दो बार बलाएं सहमी नजर आई। जानकारी के लिए बता दें कि यह मामला दो दिन पूर्व का बताया जा रहा है। वही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।  गौरतलब है कि शादी समारोहों के दौरान की गई फायरिंग में जानें जा चुकी हैं, लेकिन सवाल खड़ा होता है कि सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद भी हर्ष फायरिंग के दौरान हो रही मौतों का सिलसिला कम होता नहीं दिख रहा है।

इसके अलावा फायरिंग पर प्रशासन लाख अंकुश लगाने के दावे कर रहा है, लेकिन शादी समारोह में हर्ष फायरिंग पर अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। ऐसे मामलों में लोगों का कहना है कि दोषी व्यक्ति के शस्त्र लाइसेंस को रद्द किया जाना चाहिए। साथ ही, सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a comment