Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले मुसीबत में चेन्नई! दिग्गज खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस

IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले मुसीबत में चेन्नई! दिग्गज खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस

IPL 2026: आईपीएल 2026 का शंखनाज 28 मार्च से हो रहा है। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही चेन्नई की मुसीबत बढ़ने लगी है। दरअसल, सीएसके के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, अब एक और खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू शॉर्ट अंगूठे की चोट से जूझ रहे हैं और अभी तक इससे उबर नहीं सके हैं। इसके चलते टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में चेन्नई सुपर किग्स के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बता दें कि उनको कुछ दिन पहले ही घरेलू टूर्नामेंट में खेलने के दौरान चोट लगी थी। इस वजह से वह चेन्नई के लिए मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।

मैथ्यू शॉर्ट के खेलने पर सस्पेंस

मैथ्यू शॉर्ट उन 9 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें सीएसके ने आईपीएल 2026 के लिए आयोजित हुए ऑक्शन में खरीदा था। ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर को चेन्नई ने बेस प्राइस 1.5 करोड़ में खरीदा था। इससे पहले वह आईपीएल 2023 में पंजाब की तरफ से खेल चुके हैं। शॉर्ट के अलावा कई और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस सीजन के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। वहीं, नाथन एलिस और जैत एडवर्ड्स पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क जैसे धारदार गेंदबाज कुछ मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।

30 को चेन्नई का पहला मैच

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। वहीं, चेन्नई का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान के खिलाफ खेलना है। ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा चेन्नई के अन्य मुकाबलों की बात करें तो, 3 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ, 4 अप्रैल को बेंगलुरु और 11 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ है। हालांकि, ये देखने वाली बात होगी की इस सीजन चेन्नई का प्रदर्शन कैसा रहेगा। चेन्नई की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को दी गई है। वह धोनी की छत्रछाया में चेन्नई की कप्तानी करेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर को तोहफा देने की तैयारी में BCCI, 2027 विश्व कप तक की मिलेगी कमान!

Ajit Agarkar Term Could Be Extended: बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का बड़ा फैसला जल्द सामने आ सकता है। बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म हो रहा है लेकिन, बीसीसीआई उन्हें इस भूमिका में बनाए रखने के पक्ष में है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें