Search KhabarFast

Press ESC to close

'मुसलमानों को बाबर की औलाद कहने वालों मैदान तैयार कर लो', रामजीलाल सुमन ने दी चेतावनी

'मुसलमानों को बाबर की औलाद कहने वालों मैदान तैयार कर लो', रामजीलाल सुमन ने दी चेतावनी

Ramjilal Suman Statement: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए है। उनके विवादित बयान एक बार फिर सियासी जंग शुरु हो गई है। दरअसल, उन्होंने कल आंबेडकर जयंती के अवसर पर आगरा में एक सभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने करणी सेना पर निशाना साधते हुए कहा कि 19 अप्रैल को सपा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा आ रहे हैं। इसलिए मैदान तैयार कर लीजिए, क्योंकि दो-दो हाथ होने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा 'अगर मुसलमान में बाबर का डीएनए है तो तुम्हारे अंदर किसका डीएनए है।'

रामजीलाल सुमन का विवादित बयान 

दरअसल, बीते दिन आंबेडकर जयंती के अवसर पर सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने आगरा में एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने करणी सेना पर तंज कसते हुए कहा 'ये लड़ाई हम लोगों की नहीं, बल्कि हमारी लड़ाई उन लोगों से है जिन लोगों ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री न रहने के बाद मकान को गंगाजल से धुलवाया था।' उन्होंने आगे कहा 'हमारी लड़ाई उन लोगों से है जो हिन्दुस्तान के मुसलमानों को बाबर की औलाद बताते हैं।

रामजीलाल सुमन ने आगे कहा 'जब-जब इस देश की इज्जत दांव पर लगी है, तब-तब हिंदुस्तान के मुसलमानों से साबित किया है कि उन्हें भी हिंदूओं की तरह इस देश की मिट्टी से मोहब्बत है।' उन्होंने कहा मुसलमानों ने कभी बाबर को अपना आदर्श नहीं माना। बल्कि उन्होंने सूफी संत और मोहम्मद साहब को अपना आदर्श माना हैं। उन्होंने पूछा 'अगर मुसलमान में बाबर का डीएनए है तो तुम्हारे अंदर किसका डीएनए है।'

मैदान तैयार करने की बात कही

रामजीलाल सुमन ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 19 अप्रैल को आगरा आ रहे हैं। इसलिए लड़ाई का मैदान तैयार कर लें। क्योंकि अब दो-दो हाथ होने वाले हैं। कोई माई का लाल हमें रोक नहीं सकता, क्योंकि जीत हमारी ही होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

साकेत में बिल्डिंग गिरने से 4 की मौत, दो मेडिकल छात्रों समेत कई लोग घायल

दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। महरौली के सैदुलजाब इलाके में स्थित तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतकों में दो मेडिकल छात्र शामिल हैं।

पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानें आम लोगों पर कितना होगा असर?

Export Duty On Fuel:स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही कम होने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल संकट देखा जा रहा है। भारत में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी है।

विटामिन डी3 समेत और कैल्शियम समेत 30 दवाओं की कीमत हुई तय, यहां देखे पूरी लिस्ट

NPPA Medicine Price Fixation: एनपीपीए ने आम दवाओं की कीमत को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एनपीपीए ने आम लोगों के लिए जरूरी दवाओं की कीमत तय कर दी है। NPPA ने 30 दवा फॉर्मूलेशन की MRP यानी अधिकतम बिक्री मूल्य तय कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast