
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानीसे एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। लखनऊ में एक लड़के ने मां की गोली मारकर हत्या कर दी है। मां अपने बेटे को ऑनलाइन गेम PUBG खेलने से रोक रही थी, जिससे नाराज हो कर लड़के ने मां को गोली मार दी। लड़के को मोबाइल गेम खेलने की लत थी और इसके चलते उसे अपनी में का इसमे दखल बाल्कुल पसंद नही था।
जानकारी के अनुसार लड़का शव के साथ दो दिन व तीन रात तक घर में रहा। वहीं छोटी बहन को धमकी दी कि अगर पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी मार देगा। मंगलवार को बदबू फैलने लगी तो कहानी गढ़ी और पिता को सूचना दी। जिसपर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं पुलिस ने जब नाबालिग बेटे से पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गई। पुलिस के मुताबिक पति सेना में सुबेदार मेजर (JCO) के पद पर आसनसोल में तैनात है। वैसेयह परिवार के साथ पीजीआई के पंचमखेड़ा स्थित जमुनापुरम कालोनी में रहते हैं। एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक नवीन के परिवार में पत्नी साधना सिंह, 16 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है। तीनों पीजीआई में निर्मित मकान में रहते हैं।
शनिवार रात को साधना दोनों बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी।रात मेंमां अपने बेटे को ऑनलाइन गेम PUBG खेलने से रोक रही थी। तोकरीब 3 बजे बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में गोली मार दी। जिससे साधना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटी बहन को धमकी देकर दूसरे कमरे में लेकर गया। जहां पर दोनों सो गये। सुबह उठने के बाद बहन को दोबारा धमकी दी। कहा कि पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी जान से मार देगा।पुलिस के मुताबिक शनिवार रात को मां की हत्या करने के बाद आरोपी दो दिन व तीन रात तक घर में बहन के साथ पड़ा रहा। इस दौरान वह बार-बार उस कमरे में जाता था और उस कमरे में रुम फ्रेशनर मारकर बदबू को भगाने की कोशिश करता।
Leave a comment