चौखट पर आई दो बारात लेकिन एक को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा, पुलिस तक पहुंचा मामला

चौखट पर आई दो बारात लेकिन एक को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा, पुलिस तक पहुंचा मामला

Ajab-gajab: पिता ने दो बहनों की एक साथ शादी तय कर दी, हालांकि दोनों की बारात अलग-अलग जगह से आनी थी। शादी का दिन आया दोनों दुल्हे अपने दुल्हन को लेकर के लिए वधू के घर पहुंचे। दोनों बहनों की वरमाला अच्छे से संपन्न हो गई, लेकिन अचानक विवाद ने एक दूल्हे की बारात बिना दुल्हन के विदा हुई। इतना ही नहीं ये मामला पुलिस तक भी पहुंचा लेकिन शादी के लिए दुल्हन नहीं मानी और बारात वापस लौट गई।

चौखट पर एक बारत बिना दुल्हन के लौटी

मामला बाईपास रोड का है। यहां जसराना के रहने वाले राधेश्याम राजपूत ने अपनी दोनों बेटियों की शादी एक साथ तय कर दी। हालांकि दोनों बहनों की बारात अलग-अलग स्थल से आनी थी। शादी के दिन दोनों की बारात विवाह स्थल पर पहुंची। दोनों बहनों की अच्छे से वरमाला संपन्न हुआ और दुल्हने के घर वालों ने धूमधड़ाके के साथ दोनों दूल्हे का स्वागत किया।

दूल्हे पक्ष की मारपीट ने दुल्हन को किया नाराज

सब कुछ ठीक चल रहा था। दूल्हा अपने दुल्हन के इतंजार में बैठा था और बाराती टीजे पर डांस कर रहे थे। लेकिन अचानक बारात के बीच कुछ लोग चिलाने लगे। देखते ही देखते विवाद ज्यादा बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। सभी ने दोनों पक्ष को शांत किया। लेकिन फिर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

पुलिस पहुंचा मामला

दुल्हन का कहना है कि दूल्ह पक्ष ने परिवार वालों को घायल किया है वह अब शादी नहीं करेंगी। जिसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच कई देर तक बहस हुई लेकिन दुल्हन और उनके परिवार वाले शादी के लिए नहीं माने और फिर एक दूल्हे को बिना दुल्हन के बारात ले जानी पड़ी, हालांकि किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई।  

Leave a comment