Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में सीबीआई की बड़ी छापेमारी, सुल्तानपुरी में 20 हजार की रिश्वत के मामले 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली में सीबीआई की बड़ी छापेमारी, सुल्तानपुरी में 20 हजार की रिश्वत के मामले 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की रात केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सुल्तानपुरी थाने में छापेमारी की है। इस दौरान उन्होंने एक हेड कांस्टेबल समेत दो अन्य पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने इन तीनों पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इन पुलिसकर्मियों के नाम हेड कांस्टेबल अजय, राजेश और कांस्टेबल विजय मलिक बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने कल रात दिल्ली के सुल्तानपुरी पुलिस थाना क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी के बाद सीबीआई ने एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया। दो अन्य पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है और उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

गहनता से हो रही है जांच

सीबीआई गिरफ्तार किए गए तीन पुलिसकर्मियों की संलिप्तता से जांच की जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई ने अपनी मुहित के तहत यह कार्रवाई की है। सीबीआई ने रिश्वतखोरी की पुष्टि के बाद ही इस कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल सीबीआई इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच में जुट गई है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें