
Kuldeep Yadav Wedding: उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी मे टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शाही शादी की धूम मची है जिसको लेकर जश्न शुरू हो गया है,इस भव्य समारोह में क्रिकेट और फिल्म जगत की कई बड़े दिग्गजों के शामिल होने की उम्मीद है जोली ग्रांट एयरपोर्ट पर मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
शुक्रवार सुबह भारतीय टीम के युजवेंद्र चहल,रिंकू सिंह,और कोच टी दलीप पहुंच चुके है, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भी शाम तक समारोह में शामिल होने की संभावना है और भी बड़े सितारे इस वेडिंग में शामिल होंगे
कुलदीप यादव की हल्दी की रस्म मसूरी के मशहूर होटल में धूमधाम से आयोजित की जा रही है। हल्दी की रस्म शुक्रवार सुबह करीब 11बजे शुरू हुई थी वंशिका और कुलदीप की सगाई के कार्यक्रम की तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वंशिका और कुलदीप की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका सिंह के साथ 14मार्च 2026को विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी से जुड़े इवेंट 12मार्च से ही शुरू हो चुके हैं
डिजिटल इन्विटेशन की भी चर्चा
कुलदीप और वंशिका ने अपनी शादी के लिए एक खास डिजिटल इन्विटेशन कार्ड भी तैयार किया है। इसमें मेहंदी, हल्दी, संगीत, कॉकटेल और शादी के मुख्य समारोह की पूरी जानकारी दी गई है। इस निमंत्रण कार्ड की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से होती है और इसे रॉयल और मॉडर्न थीम के साथ डिजाइन किया गया है।
आज होगा ग्रैंड संगीत और कॉकटेल
आज शाम 6बजे कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया जाएगा। वहीं 14मार्च को मुख्य विवाह समारोह संपन्न होगा,जानकारी के अनुसार कुलदीप घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलेंगे और पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेंगे..शादी की अन्य रस्में देर रात तक चलेंगी।
निमंत्रण कार्ड भी बना चर्चा का विषय
इस शादी का प्रिंटेड निमंत्रण कार्ड भी काफी चर्चा में है। यह कार्ड राधा-कृष्ण थीम पर आधारित है और हल्के गुलाबी रंग में तैयार किया गया है। कार्ड पर महल के गुंबदों और आकृतियों का 3D डिजाइन बनाया गया है, जो इसे बेहद खास और आकर्षक बनाता है,
लखनऊ में होगा भव्य रिसेप्शन
शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी,यह कार्यक्रम होटल सेंट्रम में होगा, जिसमें क्रिकेट, राजनीति और व्यापार जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। उधर मसूरी की वादियों में होने जा रही यह शाही शादी इन दिनों चर्चा में है और इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है।
Leave a comment