रायबरेली में गल्ला व्यापारी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला; हालत गंभीर

रायबरेली में गल्ला व्यापारी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला; हालत गंभीर

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां महारानीगंज गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे गल्ला व्यापारी सुखदेव लोधी की गोली मारकर और चाकू से वार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसकी पत्नी पर भी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया और गोली मारी, जिसके बाद से उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। इस घटना ने पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये घटना 01जुलाई की रात करीब 2बजेयूपी के रायबरेली जिले के खींरो थाना क्षेत्र के महारानीगंज गांव में घटी। पुलिस के अनुसार, सुखदेव लोधी (45वर्ष) और उनकी पत्नी अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। तभी अचानक देर रात बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पहले सुखदेव को गोली मारी और फिर चाकू से कई वार किए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाशों ने सुखदेव की पत्नी पर भी चाकू और गोली से हमला किया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों को सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित किया। साथ ही, घायल महिला को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल भर्ती कराया गय। वहीं, पुलिस ने भी मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।

जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला व्यक्तिगत रंजिश या लूट से जुड़ा लग रहा है। पुलिस ने मौके से गोली के खोल और अन्य साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। साथ ही, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी जांच में शामिल किया गया है। इसके अलावा आसपास के CCTV फुटेज की जांच भी की जा रही है।

लेकिन इस घटना के बाद से रायबरेली के व्यापारी समुदाय में गुस्सा और डर का माहौल है। सुबह होते ही स्थानीय व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और सुखदेव की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि हत्यारों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए।

Leave a comment