दुराचार की पैरवी महिला को पड़ी मंहगी, हैवानों ने पार की हैवानियत की हद

दुराचार की पैरवी महिला को पड़ी मंहगी, हैवानों ने पार की हैवानियत की हद

Barabanki Crime: उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां दो साल पहले हुए दुष्कर्म मामले में कोर्ट में पैरवी कर रही महिला को दरिंदों ने बर्बरता से पीटा। आरोपियों ने महिला के हाथ तोड़ दिए और उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

मामले में पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पीड़िता और उसके पति को लगातार मिल रही धमकियों को नजरअंदाज किया गया। घटना के बाद भी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, बल्कि पीड़िता के परिवार पर दबाव बनाया कि वे इसे सिर्फ मारपीट का मामला बताएं। गांव के एक दिव्यांग युवक ने मानवता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

महिला की हालत गंभीर

इससे भी शर्मनाक क्या होगा की कोठी पुलिस ने महिला द्वारा कोर्ट में मामला दर्ज करने पर दबाव बनाने की नीयत से पीड़ित महिला के नाबालिक भांजे को दुराचार के मामले में फर्जी आरोपी बना दिया था। मामले में पैरवी पीड़ित के गरीब होने के चलते ही नहीं हो पा रही है ना तो पुलिस सुन रही है और लोग भी महिला को ही आरोपित करते नजर आ रहे हैं। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन इतने गंभीर स्वयं सिद्ध वारदात भी आरोपियों को ही संरक्षण देती नजर आ रही है।

Leave a comment