
अयोध्य: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक 35 साल के युवक की तक हत्या करदी गई, जब वह घर के बगल में बने हनुमान मंदिर के प्रांगड़ में सो रहा था। हत्यारों ने युवक को सोते समय बेरहमी से गला रेत दिया।सुबह हुई तो लोगों ने उसका शव देखा। सूचना परिवार वालों के साथ-साथ पुलिस को भी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है।
आपके बता दे कि,कुमारगंज थाना इलाके के भुआपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर में सो रहे पंकज शुक्ला की हत्या की जानकारी परिजनों को रविवार सुबह हुई। मृतक अमेठी के शिवरतनगंज क्षेत्र का रहने वाला था और करीब 2 माह से अपने मामा शिवनारायण के घर रह रहा था। रोजाना की तरह पंकज शुक्ला खाना खाने के बाद घर के सामने बने हनुमान मंदिर पर सोने चला गया।
युवक का गला रेता हुआ था और घटनास्थल पर काफी खून भी बिखरा हुआ था। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटना स्थल पर एकत्र हो गए। इस वारदात को लेकर गांव में भी सनसनी फैल गई है। फिलहाल हत्या करने वाले की अभी पहचान नहीं हो सकी है। साक्ष्य संकलन में लिए फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।अमेठी जिले के अंगूरी गांव शिवरतगंज निवासी पंकज शुक्ल कुमारगंज के भुआपुर स्थित अपनी ननिहाल में करीब छह माह से रहते थे। शनिवार को गर्मी में बिजली ना आने पर रात में वह घर के सामने बने हनुमान मंदिर परिसर में सोने चले गए। रविवार की सुबह गांव वालों ने उनको मंदिर के बरामदे में मृत पाया।
हादसे की सूचना ग्रामीणों ने कुमारगंज पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सत्येंद्र भूषण तिवारी, थाना प्रभारी विवेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि वारदात की वजह क्या थी और इसमें कौन-कौन से लोग शामिल हैं इसके बारे में अभी सही जानकारी नहीं मिल सकी है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। वहीं घटना से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
Leave a comment