Agra TCS Employee Suicide Case: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पत्नी से परेशान TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने सुसाइड कर लिया है। इस सुसाइड से पहले मानव ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने सुसाइड का जिम्मेदार अपनी पत्नी निकिता शर्मा को बताया है। वीडियो में उसने कहा कि मुझे माफ कर दो मम्मी-पापा। मैं अपनी पत्नी से परेशान हो चुका हूं। वो मुझे धमकी देती है। वहीं, अब इस वीडियो के बाद मानव की पत्नी निकिता का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि मानव हमेशा मेरे पास्ट को लेकर मुझ पर आरोप लगाता रहा है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सदर क्षेत्र का है। जहां डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने 24 फरवरी को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। लेकिन आत्महत्या करने से पहले उसने एक वीडियो बनाया था। जिसमें उसने अपनी पत्नी पर तरह-तरह के आरोप लगाते हुए सवाल उठाए। इसके अलावा मानव ने वीडियो में बताया कि वह अपनी पत्नी से परेशान है, इसलिए वह ये कदम उठा रहा है।
मृतक के पिता ने लगाए आरोप
इस मामले के सामने आने के बाद मानव के पिता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके बेटे की की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी। वह मुंबई में काम करते था, इसलिए शादी के बाद उसकी पत्नी भी वहां चली गई। लेकिन कुछ समय बाद आए दिन दोनों में लड़ाई-झगड़े होने लगे। निकिता पूरे परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी।
मानव के पिता ने आगे बताया कि 23 फरवरी के दिन दोनों मुंबई से आगरा आए हुए थे। उसी दिन मानव निकिता को छोड़ने उसके घर गया हुआ था। पिता वे दावा किया कि मानव को उसके ससुराल वालों ने भी धमकाया है। जिसके बाद अगले दिन सुबह 24 फरवरी को हमें बेटे की लाश मिली।
मानव की पत्नी निकिता ने क्या कहा?
वहीं, अब इस मामले में मानव की पत्नी निकिता का भी बयान सामने आया है। निकिता ने अपने पति मानव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो हमेशा शराब पीकर आते और मुझे मारते थे। इस बारे में मैंने जब अपने सास-ससुर को बताया, तो उन्होंने कहा कि ये पति-पत्नी के बीच का मामला। इसलिए तुम लोग खुद इस मामले को सुलझाओं।
निकिता ने आगे बताया कि जिस दिन मानव ने सुसाइड किया, उस दिन वह घर पर नहीं थी। लेकिन उसे कुछ अंदाजा जरूर हो गया था कि कुछ गलत होने वाला है। इसलिए तुरंत उसने उसकी बहन और पिता को ये बात बताई। लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी। निकिता अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहती है कि मेरे पति ने मुझपर जो आरोप लगाए है, वो मेरा एक पास्ट था। एक ऐसा पास्ट, जो मेरी शादी से पहले था। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है।
Leave a comment