Search KhabarFast

Press ESC to close

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, कहा- वेनेजुएला के राष्ट्रपति को हिरासत में लिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, कहा- वेनेजुएला के राष्ट्रपति को  हिरासत में लिया

Trump Claims Capture Nicolas Maduro: वाशिंगटन के काराकास में शनिवार, 3 जनवरी सुबह अमेरिका ने वेनेजुएला पर बड़े पैमाने का हमला किया और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी के साथ पकड़ा गया और देश से बाहर ले जाया गया। यह कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर की गई घोषणा के बाद हुई। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर कहा कि मादुरो को अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से गिरफ्तार किया गया और अमेरिका ले जाया गया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन की पूरी जानकारी बाद में शेयर की जाएगी। इसके साथ ही ट्रंप ने शनिवार को इसके बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की भी घोषणा की।

राजधानी में मची अफरा-तफरी

काराकास, वेनेजुएला की राजधानी में रात के समय कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई। स्थानीय लोगों ने कम उड़ान भरने वाले विमानों को देखा और कम से कम सात धमाके हुए। इस घटना ने राजधानी अफरा-तफरी मचा दी। लोग सड़क पर भागते दिखाई दिए, जबकि कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी विस्फोटों की सूचना दी।

सरकार ने बताया साम्राज्यवादी हमला

वेनेजुएला की सरकार ने इस हमले को साम्राज्यवादी हमला करार दिया और नागरिकों से सड़कों पर उतरने की अपील की। मादुरो सरकार का कहना है कि अमेरिकी हमले में नागरिक और सैन्य स्थलों को निशाना बनाया गया। अभी ये साफ नहीं है कि मादुरो की गिरफ्तारी के बाद देश का संचालन कौन कर रहा है और उनकी वास्तविक स्थिति क्या है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से अमेरिका ने मादुरो पर दबाव बढ़ाया था। अमेरिका का कहना था कि मादुरो की सरकार देश में लोकतंत्र और मानवाधिकारों के खिलाफ काम कर रही है। हालांकि, वेनेजुएला में मादुरो के समर्थक उन्हें देश के वैध राष्ट्रपति के रूप में मानते हैं।

लोगों ने किया इमरजेंसी सेंटर की ओर रुख

स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोटों के बाद राजधानी में भारी तनाव का माहौल था। लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए और कई ने अपने परिवारों की सुरक्षा के लिए इमरजेंसी सेंटर की ओर रुख किया। सोशल मीडिया पर लोगों ने वीडियो और फोटो साझा किए, जिनमें धुआँ उठता और कम उड़ान भरते विमानों की आवाज़ सुनाई दे रही थी।

विशेषज्ञों ने क्या कहा?

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह खबर सही है, तो वेनेजुएला में राजनीतिक संकट और बढ़ सकता है। मादुरो की गिरफ्तारी के बाद देश में अस्थिरता फैलने की संभावना है। वहीं, अमेरिका ने इस ऑपरेशन को कानून प्रवर्तन और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के तहत बताया। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। कुछ देशों ने अमेरिका की कार्रवाई की निंदा की है और शांति बनाए रखने की अपील की है। अन्य देशों ने कहा कि वेनेजुएला के आंतरिक मामलों में किसी भी तरह की विदेशी हस्तक्षेप को लेकर चिंता है।

अमेरिका करेगा जानकारी साझा

इस बीच, मादुरो की गिरफ्तारी और अमेरिका द्वारा हमले की घोषणा के बाद वेनेजुएला में आम लोगों में डर और असमंजस की स्थिति है। नागरिक यह जानने के लिए बेचैन हैं कि अब देश की स्थिति क्या होगी और नई सरकार कब तक बनेगी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मादुरो कहां हैं और वेनेजुएला का प्रशासन किसके हाथ में है। हालांकि, अमेरिका ने कहा है कि पूरे ऑपरेशन की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ईरान की राजधानी फिर दहली...तेहरान में बमबारी से 13 लोगों की मौत, शरीफ यूनिवर्सिटी को भी बनाया निशाना

Tehran Airstrike: पश्चिम एशिया में जारी ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष सोमवार 6 अप्रैल 2026 को और तीव्र हो गया। ईरानी मीडिया के अनुसार, तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में इस्लामशहर के पास एक रिहायशी इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।

ईरान ने ट्रंप के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम को दिखाया ठेंगा! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर स्थिति की स्पष्ट

US-Iran War:ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रंप की ओर से ईरान को 48 घंटे के अंदर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने का अल्टीमेटम दिया गया है लेकिन, ईरान ने अमेरिका की धमकी को खारिज कर दिया है।

2000 KM दूर कोलकाता पर हमले की धमकी, पाकिस्तान के नए हथियार से मचा हड़कंप

Pakistan New Weapon: पाकिस्तान ने अपनी मिसाइल क्षमता को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। हाल ही में अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में पाकिस्तान के लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को अमेरिका के लिए संभावित खतरा बताया गया है,

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast