
Dubai Airport Stops Functiong: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग का असर पड़ोसी देशों पर भी देखने को मिल रहा है। यूएई से लेकर कतर और सऊदी अरब से लेकर ईराक तक को इस युद्ध का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का अनिश्चितकाल के लिए बंद होना।
बता दें कि दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल का मलबा एयरपोर्ट परिसर में गिरने के बाद लिया गया।
दुबई एयरपोर्ट अस्थाई तौर पर बंद
बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल को एयर डिफेंस सिस्टम ने निष्क्रिय किया। जिसके बाद उसका कुछ हिस्सा दुबई एयरपोर्ट के आसपास गिरा। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट के संचालन को बंद करने का फैसला किया। एयरपोर्ट प्रबंधन समिति के मुताबिक स्थिति को स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संभाला जा रहा है और सभी प्रक्रियाएं चल रही है। एमिरेट्स एयरलाइंस का कहना है कि हालाता सामान्य होने के बाद उड़ानों से संबंधित नई जानकारी दी जाएगी।
मिडिल ईस्ट के हालात बिगड़े
वर्तमान में मिडिल ईस्ट के हालात काफी ज्यादा बिगड़ गए हैं। इजरायल-अमेरिका लगातार ईरान पर हमला कर रहा है। वहीं, ईरान भी इजरायल पर जवाबी हमले करने से चूक नहीं रहा है। मिडिल ईस्ट के हालात उस वक्त और ज्यादा बिगड़ गए, जब खबर आई की ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई है। इसके बाद इजरायल-अमेरिका और ईरान में युद्ध तेज हो गया। वहीं, अमेरिका की तरफ से शनिवार यानी 7 मार्च को दावा किया गया है कि ईरान पर सबसे बड़ा हमला होगा। बताया जा रहा है कि अमेरिका के निशाने पर ईरान के मिसाइल बनाने वाले ठिकाने हैं।
Leave a comment