
Mahindra Thar: भारत में कार की बिक्री दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पब्लिक के बीच कार को लेकर अनोखा क्रेज देखने को मिल रहा है। महिंद्रा की थार भी खूब लोकप्रिय है और लोग इस कार को खरीदने के लिए आतुर दिखाई देते हैं। यही वजह है कि सड़कों पर थार की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
अगर आप भी महिंद्रा थार खरीदने की योजना बना रहे हैं और लोन को लेकर कंफ्यूजन है। तो आज हम आपकी ये दिक्कत दूर करने वाले हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि थार खरीदने के लिए कितना वेतन होना चाहिए और महीने की ईएमआई कितनी जमा करनी होगी।
कितना होना चाहिए वेतन
बता दें कि देश में लगभग 8.5 फीसदी से लेकर 15 फीसदी की ब्याज दरों पर कार लोन उपलब्ध है। कार लोन के लिए आपका वेतन कम से कम 3 लाख रुपए सालाना यानी महीने का कम से कम 25000 रुपए होना चाहिए। बैंक अपने ग्राहकों को उनके महीने के वेतन के 48 गुना तक का कार लोने देते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपकी सैलरी महीने की 25000 रुपए हैं तो आपको 12,00,000 रुपए तक का कार लोन मिल सकता है।
कितनी होगी महीने की ईएमआई
बता दें कि महिंद्रा थार का एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए से लेकर 17.19 लाख रुपए तक है। दिल्ली में थार की कीमत 12 लाख रुपए से लेकर 21.20 लाख रुपए तक है। अगर आप 21.20 लाख रुपए वाली थार का टॉप मॉडल खरीदना चाहते हैं तो आपको 50000 रुपए की सैलरी के हिसाब से 24 लाख तक का लोन मिल सकता है। अगर आप 5 लाख रुपए डाउन पेमेंट करते हैं तो आपको करीब 16.20 लाख रुपए लोन लेने की जरूरत होगी। ऐसे में आपको 8.5 फीसदी की ब्याज दर पर 5 साल के लिए कार लोन मिलता है, तो हर महीने आपको लगभग 33,852 रुपए ईएमआई देनी होगी।
Leave a comment