Search KhabarFast

Press ESC to close

US-Iran Faceoff:'धरती से कैंसर को मिटा देंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर से ललकारा

US-Iran Faceoff:'धरती से कैंसर को मिटा देंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर से ललकारा

Donald Trump Warns Iran: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है। इजरायल ने ईरान पर सबसे बड़ा हमला करने उसके तेल डिपो को तहस-नहस कर दिया है। दूसरी तरफ अमेरिका भी लगातार ईरान पर मिसाइल बरसा रहा है। अब डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ी चेतावनी ईरान को दे दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने उनकी नौसेना को नष्ट कर दिया है। उनकी नौसेना अब समुद्री की तलहटी में है। ट्रंप ने कहा कि यह एक छोटा ऑपरेशन है।

9वें दिन भी जंग जारी

बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 9वें दिन भी जंग जारी है। अमेरिका सेना और इजरायली फोर्स तेहरान के कई ठिकानों पर बमबारी कर रही है। अमेरिकी हमलों के बीच ईरान भी पलटवार कर रहा है और मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी एयरबेस को निशाना बना रहा है। खासकर संयुक्त अरब अमीरात में ईरान की बमबारी जारी है। ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने अनुमान लगाया था कि तेल की कीमतें बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि तेल की कीमत बढ़ने के बाद तेजी से गिरेगी।

कैंसर को मिटा देंगे- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम कैंसर को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल पर हमास के हमले का जिक्र करते हुए कहा कि 7 अक्टूबर 2023 को भूलिए नहीं। पिछले कई सालों से जो कुछ हुआ है, उसे भूलना नहीं चाहिए। ईरानी शासन पर हमले को सही ठहराते हुए ट्रंप ने कहा कि जो कर रहे हैं,वह न केवर हमारे देश के लिए, न केवल इजरायल और नहीं सिर्फ मिडिल ईस्ट के लिए बल्कि पूरी दुनिया के एक अच्छा काम है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इस्लामाबाद में सजेगी बड़ी कूटनीतिक मेज, जेडी वेंस से लेकर अराघची तक...अमेरिका-ईरान के कई नेता होंगे आमने-सामने

Islamabad Diplomatic talks: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद आज वैश्विक कूटनीति का केंद्र बना हुआ है। मध्य पूर्व में छह सप्ताह चली हिंसक जंग और दो सप्ताह के विराम के बाद अब अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी शांति की दिशा में पहली औपचारिक वार्ता शुरू हो रही है।

ईरान वार्ता के बीच ट्रंप ने खोला ऊर्जा भंडार का पिटारा, दुनिया को जोड़ने के लिए बनाई नई रणनीति

US Oil and Gas Reserves: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति में आई कमी को देखते हुए दुनिया के तेल आयातक देशों को अमेरिकी तेल और गैस खरीदने का खुला आमंत्रण दिया है।

US Israel Iran War: ‘हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं’ ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी धमकी

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वैंस द्वारा टीम का नेतृत्व करने पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से। सब कुछ ठीक चल रहा है। ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, साथ ही सभी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, नेता और पूरी जगह भी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast