उर्वशी रौतेला ने खास शख्स के साथ दुबई में मनाया वैलेंटाइन डे, ऋषभ पंत को भुला करोड़पति सिंगर को दिया दिल

Urvashi Rautela celebrate Valentine Day: वैलेंटाइन डे के मौके पर देशभर में प्यार का माहौल दिखाई दे रहा है। सितारों से लेकर आम कपल्स तक, हर कोई अपने पार्टनर के साथ यह दिन सेलिब्रेट कर रहा है। इसी को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उर्वशी हमेशा से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रही हैं। पहले उनके नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ अफेयर की खबरें आई थीं।
नामी शख्स के साथ जुड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्वशी का नाम एक और नामी शख्स के साथ जुड़ रहा है। ये शख्स मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने वैलेंटाइन डे और उर्वशी के बर्थडे को साथ में सेलिब्रेट किया। जगह थी दुबई का मशहूर Burj Al Arab।
खास मौके को बनाया रोमांटिक
हाल ही में इंटरनेट पर उर्वशी की एक फोटो वायरल हुई, जिसमें वह एपी ढिल्लों के साथ वैलेंटाइन डे मना रही हैं। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने 24-कैरेट गोल्ड राष्ट्रपति सूट में ठहरकर ये खास दिन बिताया। इस खास मौके को और भी रोमांटिक बनाने के लिए कमरे में सफेद गुलाब, पर्सनलाइज्ड डेकोर और विशेष डिनर की व्यवस्था थी। रात 12 बजे एक कस्टम बर्थडे केक भी पेश किया गया।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर इस शाम की झलक भी शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा शुरू हो गई। फैंस ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “Unexpected meet-up,” “AP Dhillon और Urvashi? क्रेज़ी जोड़ी!” और “Superb couple!” जैसे कमेंट्स किए। कई यूजर्स ने लिखा, “वे दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं,” और “AP Bhai Supremacy all the way!”
हालांकि, अब तक न तो उर्वशी रौतेला ने और न ही एपी ढिल्लों ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान दिया है। फिलहाल सारी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इससे साफ है कि वैलेंटाइन डे और बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों ने उर्वशी और एपी ढिल्लों को फैंस और मीडिया के बीच फिर से चर्चा में ला दिया है।
Leave a comment