Search KhabarFast

Press ESC to close

राजा रघुवंशी हत्याकांड में दो आरोपियों का यू-टर्न, दोनों के बयान बदलने से कहानी में आया नया ट्विस्ट

राजा रघुवंशी हत्याकांड में दो आरोपियों का यू-टर्न, दोनों के बयान बदलने से कहानी में आया नया ट्विस्ट

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। दरअसल, मेघालय के सोहरा में हनीमून के दौरान हुई इस सनसनीखेज हत्या के मामले में दो आरोपियों ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने पहले के कबूलनामे को वापस ले लिया। इतना ही नहीं, दोनों ने मजिस्ट्रेट के सामने पूरी तरहचुप्पी साध ली। 

दो आरोपियों ने बदली अपनी बात

ताजा जानकारी के अनुसार, जब आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, तो दोनों ने अपने पहले के कबूलनामे को मानने से साफ इनकार कर दिया। मजिस्ट्रेट के सामने उन्होंने कोई बयान देने से मना कर दिया और पूरी तरह चुप्पी साध ली। इस अप्रत्याशित कदम ने जांच को नई दिशा में ले जाने के लिए पुलिस को मजबूर कर दिया है। 

वहीं, मेघालय पुलिस अब इस नए घटनाक्रम से दबाव में है। क्योंकि आरोपियों के कबूलनामे वापस लेने से जांच में देरी हो सकती है। मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) अब क्राइम सीन को फिर से रीक्रिएट करने और फोरेंसिक सबूतों को मजबूत करने की कोशिश में जुटी है। पुलिस ने पहले ही हत्या में इस्तेमाल हुए एक हथियार को बरामद कर लिया है। लेकिन दूसरा धारदार हथियार अभी भी लापता है। इसके अलावा सोनम के चार में से तीन मोबाइल फोन भी बरामद नहीं हुए हैं, जो इस साजिश के और भी गहरे रहस्य खोल सकते हैं। बता दें, मेघालय पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए सात दिनों के भीतर सभी प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

नार्को टेस्ट की मांग खारिज

इस मामले में राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने सोनम और राज कुशवाहा के लिए नार्को टेस्ट की मांग की थी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि साजिश में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। हालांकि, शिलांग पुलिस ने इस मांग को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उनके पास पहले से ही पर्याप्त सबूत हैं। पुलिस का मानना है कि सोनम और राज कुशवाहा इस हत्याकांड के मुख्य सूत्रधार हैं, और उनकी कॉल डिटेल्स और अन्य फोरेंसिक साक्ष्य इस बात की पुष्टि करते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast