Search KhabarFast

Press ESC to close

वित्त मंत्री से माफी मांगते दिखें ये रेस्तरां मालिक, कांग्रेस हुई हमलावर, अन्नामलाई ने मांगी माफी

वित्त मंत्री से माफी मांगते दिखें ये रेस्तरां मालिक, कांग्रेस हुई हमलावर, अन्नामलाई ने मांगी माफी

Nirmala Sitaraman On Annpurna Hotel Owner: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक व्यक्ति उनसे माफी मांगता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को लेकर राजनीतिक वार पलटवार शुरु हो गया है। कांग्रेस और DMKने भाजपा पर तीखा प्रहार किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कोयंबटूर में जीएसटी दरों की जटिलताओं पर चिंता व्यक्त करने पर एक स्थानीय उद्यमी, श्रीनिवासन, का उपहास उड़ाया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। यह घटना वित्त मंत्री के अहंकार का प्रदर्शन थी।

दरअसल, तमीलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित एक कार्यक्रम में अन्नपूर्णा भोजनालय के निदेशक श्रीनिवासन ने GSTको लेकर हो रही परेशानियों को वित्त मंत्री के सामने रखा था। उन्होंने अलग-अलग पदार्थों पर लगने वाली GSTके कारण हो रही परेशानियों को बताया था। उन्होंने कहा था कि क्रीम से भरे बन में 18%कर लगता है तो बिना क्रीम वाले बन पर कोई GSTनहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि मिठाई पर 5% GSTलगता है तो नमकीन पर 12% GSTहै। उन्होंने आगे कहा कि ग्राहक अकसर इसकी शिकायत करते हैं। ग्राहक कहते हैं कि बस मुझे बन दे दो, मैं खुद क्रीम और जैम डाल दूंगा।  हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने माफी मांगी है।

अन्नामलाई ने मांगी माफी!

अन्नामलाई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'बीजेपी तमिलनाडु की ओर से, मैं अपने पदाधिकारियों के कृत्य के लिए ईमानदारी से माफी मांगता हूं, जिन्होंने एक सम्मानित व्यवसायी और हमारे माननीय वित्त मंत्री के बीच एक निजी बातचीत को साझा किया। मैंने अन्नपूर्णा रेस्तरां सीरीज के सम्मानित मालिक थिरु श्रीनिवासन अवल से बात की, ताकि गोपनीयता के इस अनजाने उल्लंघन के लिए खेद व्यक्त किया जा सके। अन्नपूर्णा श्रीनिवासन अन्ना तमिलनाडु के व्यापारिक घराने के एक प्रमुख स्तंभ हैं, जो राज्य और देश की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे इस मामले को उचित सम्मान के साथ खत्म करें।'

राहुल गांधी ने वित्त मंत्री पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'जब कोयंबटूर में अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट जैसे छोटे व्यवसाय के मालिक हमारे सरकारी कर्मचारियों से सरलीकृत जीएसटी व्यवस्था की मांग करते हैं, तो उनका अनादर किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ, जब कोई अरबपति मित्र नियमों को तोड़ता है, कानून ताक पर रखता है या राष्ट्रीय संपत्ति हासिल करना चाहता है, तो मोदी जी रेड कार्पेट बिछा देते हैं।'राहुल ने आगे कहा, 'हमारे छोटे व्यवसायों के मालिक पहले ही नोटबंदी, जटिल बैंकिंग सिस्टम, कर वसूली और विनाशकारी जीएसटी हमलों को झेल चुके हैं। आखिरी चीज जो वे चाहते हैं, वह है और अधिक अपमान। लेकिन जब सत्ता में बैठे लोगों के नाजुक अहंकार को ठेस पहुंचती है, तो ऐसा लगता है कि अपमान ही वह चीज है जो वे देंगे।'

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast