Search KhabarFast

Press ESC to close

एसपी अंशिका वर्मा-केके बिश्नोई का राजस्थान में होगा शादी समारोह, जानें क्या है इनकी अनोखी कहानी

एसपी अंशिका वर्मा-केके बिश्नोई का राजस्थान में होगा शादी समारोह, जानें क्या है इनकी अनोखी कहानी

UP Police Officer Wedding: उत्तर प्रदेश के बरेली में तैनात एसपी दक्षिणी, आईपीएस अंशिका वर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनका विवाह उत्तर प्रदेश कैडर के ही आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) से तय हुआ है। शादी का कार्यक्रम राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा और इसका कार्ड भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह शादी सिर्फ दो परिवारों का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान की परंपराओं का संगम भी मानी जा रही है।

बरेली में एसपी पद पर तैनात हैं अंशिका

आईपीएस अंशिका वर्मा वर्तमान में बरेली में एसपी दक्षिणी के पद पर तैनात हैं, जबकि उनके होने वाले जीवनसाथी आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई संभल जिले में एसपी के पद पर कार्यरत हैं। दोनों अधिकारियों को उत्तर प्रदेश पुलिस में कड़ी कार्यशैली और प्रभावशाली काम के लिए जाना जाता है।

तीन दिन तक चलेंगे शादी के कार्यक्रम

शादी के कार्यक्रम तीन दिन तक चलेंगे। शादी से पहले महिला संगीत का कार्यक्रम रखा जाएगा। 28 मार्च को बाड़मेर स्थित कृष्ण निवास में बारात पहुंचेगी और उसी दिन विवाह की मुख्य रस्में पूरी होंगी। 29 मार्च की सुबह विदाई का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 30 मार्च को जोधपुर के एक रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई बड़े अधिकारी, नेता और दोनों परिवारों के खास मेहमान शामिल हो सकते हैं।

कई अन्य आईपीएस अधिकारी शादी में होंगे शामिल

बताया गया है कि बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित कई अन्य आईपीएस अधिकारी इस शादी में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ प्रमुख राजनेताओं के आने की भी संभावना है। आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के निवासी हैं और 2018 बैच के अधिकारी हैं। संभल में तैनाती के दौरान उन्हें एक मस्जिद से जुड़े मामले को लेकर चर्चा में भी लाया गया। वहीं, आईपीएस अंशिका वर्मा प्रयागराज की रहने वाली हैं और 2021 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने बिना कोचिंग के खुद की मेहनत से सिविल सेवा परीक्षा पास की।

इन जगहों पर कार्यरत रही अंशिका

अंशिका वर्मा पहले गोरखपुर में एएसपी के रूप में कार्यरत रही हैं। सितंबर 2024 में उनकी पोस्टिंग बरेली में हुई और उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और तकनीक आधारित पुलिसिंग पर विशेष ध्यान दिया। मार्च 2025 में दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स महिला शिखर सम्मेलन में उन्हें वुमेन आइकन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इस शादी को प्रशासनिक और सामाजिक दृष्टि से खास अवसर माना जा रहा है, क्योंकि यह दो चर्चित आईपीएस अधिकारियों की शादी है और दोनों राज्यों की परंपराओं का संगम है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast