Search KhabarFast

Press ESC to close

Share Market: ऐसा क्या हुआ कि शेयर बाजार में मचा हाहाकार, एक झटके में डूब गए 12 लाख करोड़

Share Market: ऐसा क्या हुआ कि शेयर बाजार में मचा हाहाकार, एक झटके में डूब गए 12 लाख करोड़

Share Market Crash: एक तरफ इजरायल-अमेरिका और ईरान में घमासान मचा हुआ है, तो दूसरी तरफ शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। 9 मार्च को शेयर बाजार में एक झटके में निवेशकों के 12 लाख करोड़ डूब गए। सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। निफ्टी 24000 अंक लुढ़क गया।

वहीं, सेंसेक्स भी 23000 प्वाइंट टूटकर 76750 पर आ गया है। निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब, एशियन पेंट्स, एलं एंड टी, अडाणी पोर्ट्स को नुकसान हुआ है। जबकि ONGC और कोल इंडिया फिलहाल फायदे में हैं। 

शेयर मार्केट में गिरावट के कारण

शेयर बाजार में 9 मार्च को आई भारी गिरावट के 4 बड़े कारण है। जिसमें कच्चे तेल के दाम में तेजी, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, रुएय में कमजोरी और ग्लोबल मार्केट में कमजोरी शामिल है।

कच्चे तेल के दाम में उछाल: कच्चे तेल की कीमत शुरुआती कारोबार में करीब 26 फीसदी बढ़कर 119 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई है। जो जुलाई 2022 के बाद सबसे ज्यादा है। इराक और कुवैत ने तेल उत्पादान में भी कटौती की है।

कमजोर वैश्विक संकेत: एशियाई बाजारों में भी भारी बिकवाली देखी गई है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 7फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया और जापान का निक्केई 225 सूचकांक 6.5 फीसदी नीचे आ गया। चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक की हालत भी ठीक नहीं है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी: विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 6,030.38 करोड़ रुपए शेयर बेचकर अपनी बिक्री जारी रखी है। 

कमजोर रुपया: कच्चे केल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के बीच रुपया सोमवार यानी 9 मार्च को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 46 पैसे गिरकर 92.28 पर आ गया, जो सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है। 

निफ्टी के 48 शेयरों में गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट इस कदर जारी है कि निफ्टी 50 के 48 शेयर नुकसान में चले गए हैं। सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोल इंडिया के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा आईटी, बैंक, एफएमसीजी, इंफ्रास फॉर्मा और रेलवे सेक्टर में बिकवाली का दवाब मिल रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AIIMS Delhi Vacancy: ₹45,000 सैलरी के साथ मिलेगी सरकारी नौकरी, AIIMS दिल्ली में निकली बंपर भर्ती; तुरंत करें अप्लाई

AIIMS Delhi Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन (CCM) में प्रोजेक्ट कोड N-2553 के तहत फील्ड स्टाफ का एक अस्थायी पद भरा जा रहा है।

Gold-Silver Price: क्या सस्ता हुआ सोना या बढ़ी कीमत? खरीदारी से पहले चेक करें 4 अप्रैल के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 4अप्रैल 2026, शनिवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में हल्की स्थिरता के साथ मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर रिटेल भाव प्रभावित हो रहे हैं। 24कैरेट सोने का औसत भाव लगभग ₹15,094प्रति ग्राम है, जबकि 22कैरेट सोना ₹13,836प्रति ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी का रेट ₹2,49,900प्रति किलोग्राम के आसपास है।

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्द शुरु होगी 81,000 पदों पर मेगा भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

UP Police Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27के यूपी पुलिस में 81,000से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती अभियान उपनिरीक्षक (SI), सिविल पुलिस आरक्षी (Constable), रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-A) और गोपनीय उपनिरीक्षक सहित विभिन्न श्रेणियों में होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast