Search KhabarFast

Press ESC to close

Mahashivratri 2025: कब और क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि? जानें इससे जुड़ीं पौराणिक कथा

Mahashivratri 2025: कब और क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि? जानें इससे जुड़ीं पौराणिक कथा

Mahashivratri 2025: हिंदू धर्म में महाशिवरा​त्रि की पूजा का बहुत बड़ा महत्व है। हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ उनकी पूजा की जाती हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो महाशिवरात्रि व्रत को करने से कुंवारी लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है। लेकिन क्या आप जानते है कि महाशिवरात्रि का त्योहार क्यों मनाया जाता है? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते ै कि महाशिवरात्रि मनाए जाने की असली वजह क्या हैं?

कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार 26फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व की शुरुआत बुधवार को 11बजकर 08मिनट पर होगी। जिसका समापन अगले दिन 27फरवरी गुरुवार को 08बजकर 54मिनट पर होगा। महाशिवरात्रि पर निशिता काल में पूजा का विशेष महत्व है। इसलिए इस बार महाशिवरात्रि की पूजा 27फरवरी को मध्य रात्रि 12बजकर 27मिनट से रात 1बजकर 16मिनट तक की जाएगी। 

पूजा का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि के दिन चार प्रहर में भी पूजा की जाएगी। पहले प्रहर के पूजा का समय 26फरवरी की शाम  06:43बजे से रात 09:47बजे तक है। दूसरे प्रहर के पूजा का समय रात 09:47से लेकर मध्यरात्रि के 12:51बजे तक होगा। तीसरे प्रहर के पूजा का समय 27फरवरी की रात मध्यरात्रि 12:51बजे से लेकर सुबह 03:55बजे तक रहेगा। तीसरे प्रहर के पूजा का समय सुबह 03:55बजे से 06:59बजे तक रहेगा।

क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि?

पौराणिक कथा की मानें तो फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसके अलावा इस दिन पहली बार भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग में प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भक्त भक्ति और श्रद्धा-भाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाते है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Tomorrow 04 April 2026, Kal Ka Rashifal: शनिवार को मेष समेत इन राशियों के करियर में होंगे बदलाव, जानिए अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Tomorrow 04 April 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 04अप्रैल शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। जबकि, कई राशियों को करियर और धन में लाभ मिल सकता है। तो आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

Horoscope Tomorrow 05 April 2026, Kal Ka Rashifal: रविवार के दिन मेष समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Tomorrow 05 April 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 05अप्रैल रविवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। जबकि, कई राशियों को करियर और धन में लाभ मिल सकता है। तो आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

इतना महंगा आम आपने नहीं देखा होगा...लाखों में है इसकी कीमत, जानें इस महंगे फल की कहानी

Miyazaki Mango: आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन जापान का मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) इस नाम को शाब्दिक रूप से साबित कर रहा है। इसे ‘सूरज का अंडा’ (Taiyo no Tamago या Egg of the Sun) भी कहा जाता है। इस दुर्लभ आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.5लाख से 3लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाती है। इतनी भारी कीमत का मतलब है कि एक किलो मियाजाकी आम खरीदने में आप एक अच्छी लग्जरी बाइक या स्कूटर की रकम खर्च कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast