Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajasthan News: दामाद ने कैंची से काटी सास की नाक, कटे हुए हिस्से को लेकर हुआ रफूचक्कर

Rajasthan News: दामाद ने कैंची से काटी सास की नाक, कटे हुए हिस्से को लेकर हुआ रफूचक्कर

Rajasthan News: राजस्थान के जालोर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक दामाद ने परिवार में विवाद के कारण कथित तौर पर कैंची से अपनी सास की नाक काट दी। यही नहीं वह नाक के कटे हुए हिस्से को लेकर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि दामाद ने फसल काटने वाले कैंची से सास की नाक काट डाली। इसके बाद आरोपी के ससुर अपनी पत्नी को लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे, जहां महिला का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला की हालत खतरे से बाहर। घटना के बाद बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। 

पत्नी के परिवारवालों से विवाद

पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम सोहन लाल है और यह घटना शुक्रवार शाम डूंगरी के बंधा गांव की है। आरोपी का लंबे समय से पत्नी के परिवारवालों यानी ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। अब विवाद हिंसक हो गया है। बता दें कि सोनहलाल और उसकी पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। ऐसे में दोनों करीब एक साल से अलग रहे थे। इसी वजह से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। इस दौरान दोनों की सुलह कराने की कोशिश हुई लेकिन दोनों साथ रहने को तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि सोहन लाल ने लगभग 6साल पहले शादी की थी।

थाने में दर्ज हुई शिकायत

वहीं, पीड़िता कैला देवी अपने दामाद सोहन लाल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन जा रही थी। इस दौरान कथित तौर पर सोहनलाल ने उन पर कैंची से हमला कर दिया और उनकी नाक काट दी। सरवाना एसएचओ मोहन लाल ने कहा कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वहीं, घायल महिला को इलाज के लिए मेहसाना ले जाया गया है। मामले में महिला के परिवार के सदस्यों के बयान अभी तक दर्ज नहीं किए गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला, पहले युवती पर चाकू से हमला; फिर में युवक ने घर में आग लगाकर की खुदकुशी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब 24वर्षीय युवक जतिन ने अपने घर के अंदर गैस सिलेंडर खोलकर आग लगा ली। यह घटना आज शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मृत पाया।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast