Search KhabarFast

Press ESC to close

कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के शिलान्यास का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, कहा- मैंने कोटा की जनता से एक वादा किया था कि...

कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के शिलान्यास का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, कहा- मैंने कोटा की जनता से एक वादा किया था कि...

Rajasthan Newsराजस्थान के कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने वर्चुअल तरीके सेशिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश में कहा, "राजस्थान में हर क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि करीब 1500 करोड़ रुपए में बनने जा रहा एयरपोर्ट आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के विकास को एक नई गति देने वाला है।

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे याद है कि नवंबर 2023 में जब मैं कोटा आया था तब मैंने कोटा की जनता से एक वादा किया था कि कोटा का एयरपोर्ट एक सपना नहीं रहेगा बल्कि उसे साकार करके दिखाया जाएगा। आज कोटा एयरपोर्ट के निर्माण का काम शुरू होने जा रहा है। अब तक कोटा के लोगों को जयपुर या जोधपुर जाकर फ्लाइट लेनी होती थी लेकिन अब जब यह एयरपोर्ट शुरू होगा तो यहां यात्रा भी आसान होगी और व्यापार भी बढ़ेगा। यह केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि ऊर्जा का भी एक बड़ा क्षेत्र है।

देश और दुनिया से पर्यटक यहां आएंगे- पीएम मोदी

कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश में कहाकिकोटा और हाड़ौती की यह धरती उद्यम और आस्था का एक बड़ा केंद्र है। उन्होंने कहा कि जब हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी तो देश और दुनिया से पर्यटक यहां आएंगे। इसका सीधा लाभ यहां के युवाओं, व्यापारियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अब दिल्ली, वड़ोदरा और मुंबई जैसे बड़े शहरों की दूरी महज कुछ घंटों की रह गई है। बेहतर सड़क और रेल कनेक्टिविटी के कारण यहां नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। विशेष रूप से कृषि आधारित उद्योग के लिए ये क्षेत्र एक बड़ा केंद्र बनेगा। रेल और सड़क के बाद हवाई कनेक्टिविटी के ये नया अध्याय कोटा के विकास को और गति देगा। कोटा एयरपोर्ट पूरे हाड़ौती क्षेत्र और आसपास के जिलों के लिए प्रगति के नए अवसर लेकर आएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast