Search KhabarFast

Press ESC to close

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कांशीराम को ‘भारत रत्न’ देने की मांग

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कांशीराम को ‘भारत रत्न’ देने की मांग

Rahul Gandhi on kanshiram: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बहुजन नेता कांशीराम को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ देने की मांग की है। राहुल गांधी ने कहा कि देश कांशीराम की जयंती मना रहा है, ऐसे समय में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए।अपने पत्र में राहुल गांधी ने लिखा कि कांशीराम ने भारतीय राजनीति और समाज में बड़ा बदलाव लाने का काम किया।

उन्होंने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को राजनीतिक रूप से जागरूक किया और उन्हें अपने अधिकारों के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। राहुल गांधी ने कहा कि कांशीराम ने लोगों को यह समझाया कि उनका वोट, उनकी आवाज और उनकी भागीदारी लोकतंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

क्या थी कांशीराम की पहचान?

कांशीराम बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के संस्थापक थे। उन्होंने दलित और वंचित समाज को संगठित कर राजनीति में उनकी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने की कोशिश की। राहुल गांधी ने कहा कि कांशीराम के प्रयासों के कारण कई ऐसे लोग भी राजनीति में आए, जिन्होंने पहले कभी सार्वजनिक जीवन के बारे में नहीं सोचा था।

राहुल गांधी ने पत्र में किया संविधान का जिक्र

राहुल गांधी ने अपने पत्र में यह भी कहा कि भारत का संविधान हर नागरिक को समानता, सम्मान और भागीदारी का अधिकार देता है। कांशीराम ने अपना पूरा जीवन इन मूल्यों को समाज के सबसे निचले तबके तक पहुंचाने के लिए समर्पित किया। उनके काम ने भारतीय लोकतंत्र को मजबूत किया और राजनीति को ज्यादा प्रतिनिधित्व वाला बनाया।

कांशीराम को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग कई वर्षों से की जा रही है। दलित बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कई राजनीतिक नेताओं ने समय-समय पर इस मांग को उठाया है। हाल ही में लखनऊ में कांशीराम की जयंती के मौके पर ‘सामाजिक परिवर्तन दिवस’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भी कांशीराम को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित किया गया। राहुल गांधी ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।


मायावती ने की कांग्रेस की आलोचना  

हालांकि इस मांग को लेकर मायावती ने कांग्रेस की आलोचना की है। उन्होंने कांग्रेस के पुराने रिकॉर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि दलित नेताओं को सम्मान देने के मामले में कांग्रेस का इतिहास साफ नहीं रहा है। राहुल गांधी ने अपने पत्र के अंत में कहा कि कांशीराम को भारत रत्न देना उनके योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ उन करोड़ों लोगों की भावनाओं का सम्मान भी होगा, जो उन्हें सामाजिक सशक्तिकरण का प्रतीक मा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast