Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News:लोहे की रॉड से पीट-पीटकर पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या, घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप

Punjab News:लोहे की रॉड से पीट-पीटकर पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या, घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में बदमाशों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। यहां एक पुलिस कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल कॉन्स्टेबल को परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन, रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि रिश्तेदारों ने घर पर हमला कर लोहे की रॉड और डंडों से कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान जगजीत सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर के जगदेव कलां निवासी थे। वह गुरदासपुर में एक डीएसपी के सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात थे।

पुरानी रंजिश को लेकर किया हमला

मृतक की भतीजी जतिंदर कौर ने बताया कि गांव निवासी बलराज सिंह उनका रिश्तेदार है और उसके साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। बलराज सिंह, उसका छोटा भाई, बेटा चन्नपीत सिंह, पत्नी कोमल, सुखराज सिंह, मनजीत सिंह, गज्जन सिंह और गुरलाल सिंह सहित कई लोग उनके घर पर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने मिलकर जगजीत सिंह और उनके परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान जगजीत सिंह घायल होकर गिर पड़े। जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप                       

वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार के बयान के आधार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि ये मामला पारिवारिक रंजिश का है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और छापेमारी की जा रही है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला, पहले युवती पर चाकू से हमला; फिर में युवक ने घर में आग लगाकर की खुदकुशी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब 24वर्षीय युवक जतिन ने अपने घर के अंदर गैस सिलेंडर खोलकर आग लगा ली। यह घटना आज शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मृत पाया।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast