Search KhabarFast

Press ESC to close

'गरीब, युवा, महिलाएं और किसान सबसे बड़ी जाति', पीएम मोदी ने बताई देश की चार जाति

'गरीब, युवा, महिलाएं और किसान सबसे बड़ी जाति', पीएम मोदी ने बताई देश की चार जाति

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से 25,000 तक बढ़ाने की परियोजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गरीबी, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति और किसानों की बात की। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा, विकसित भारत का संकल्प 4 अमृत स्तंभों पर टिका है।

 ये अमृत स्तंभ हैं हमारी नारीशक्ति, हमारी युवा शक्ति, हमारे किसान और हमारे गरीब परिवार।मेरे लिए सबसे बड़ी जाति है- गरीब, युवा, महिलाएं और किसान।इन चार जातियों का उत्थान ही भारत को विकसित बनाएगा।’पीएम मोदी ने कहा,‘विकसित भारत का संकल्प सिर्फ मोदी का, सिर्फ किसी सरकार का नहीं है। ये सबका साथ लेकर सबके सपने को साकार करने का संकल्प है।विकसित भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक सरकार की सुविधाएं और योजनाएं लेकर जा रही है, जो अब तक इनसे छूटे हुए हैं।‘

पीएम मोदी ने संकल्प यात्रा का बताया मकसद

पीएम मोदी ने आगे कहा,‘गरीब का बच्चा भूखा न सोए, किसी गरीब के घर का चूल्हा न बुझे इसलिए कल ही हमारी कैबिनेट ने 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' को आने वाले 5 वर्षों के लिए आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।‘कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,‘आज जो कोई भी विकसित भारत संकल्प यात्रा को देख रहा है, वो कह रहा है कि अब भारत चल पड़ा है। भारत अब न रुकने वाला है और न कभी थकने वाला है।’पीएम मोदी ने कहा,‘मैं जो ये संकल्प यात्रा लेकर निकला हूं, इसके पीछे मेरा मकसद यही है कि जिनको सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है, उनके अनुभव जानना है और जिनको नहीं मिला उन्हें 5 साल में उन योजनाओं का लाभ देना है।इसलिए देश के हर गांव में 'मोदी के विकास की गारंटी' की गाड़ी पहुंचने वाली है।’

‘विकसित भारत यात्रा से जुड़ रहे लोग’

वहीं युवाओं के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘जिस तरह से लोग 'विकसित भारत रथों' का स्वागत कर रहे हैं, रथ के साथ चल रहे हैं। जिस तरह युवा और समाज के हर वर्ग के लोग विकसित भारत यात्रा से जुड़ रहे हैं। वह प्रेरित करने वाले हैं।‘

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast