Search KhabarFast

Press ESC to close

PM मोदी ने प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले- ये संविधान का अपमान

PM मोदी ने प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले- ये संविधान का अपमान

Political Controversy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 8 मार्च को दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लगभग 33,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और उन्हें जमकर निशाने पर लिया।

द्रौपदी मुर्मू का घोर अपमान- पीएम

पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि आज देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है, लेकिन कल पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का घोर अपमान किया। मुर्मू जी संथाल समुदाय के एक बड़े उत्सव में शामिल होने गई थीं, लेकिन उनके सम्मान के बजाय टीएमसी ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया।

पीएम ने टीएमसी पर लगाया आरोप

पीएम ने आगे कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खुद आदिवासी समुदाय से आती हैं और हमेशा उनके विकास के लिए चिंतित रहती हैं। मोदी ने टीएमसी सरकार पर कार्यक्रम को कुप्रबंधन के भरोसे छोड़ने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि यह न केवल राष्ट्रपति का अपमान है, बल्कि भारत के संविधान और लोकतंत्र की परंपरा का भी अपमान है।

क्यों बढ़ा ये विवाद?

वास्तव में यह विवाद राष्ट्रपति मुर्मू के उत्तर बंगाल दौरे के दौरान सामने आया। राष्ट्रपति दार्जिलिंग जिले में 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। यह कार्यक्रम मूल रूप से बिधाननगर में आयोजित होना था, जहां बड़ी संख्या में संथाल आदिवासी लोग आसानी से पहुंच सकते थे। लेकिन राज्य प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़भाड़ और अन्य कारणों का हवाला देते हुए इसे बागडोगरा एयरपोर्ट के पास गोशाईपुर में स्थानांतरित कर दिया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताई नाराजगी

राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वयं इस बदलाव पर नाराजगी जताई और कहा कि नया स्थान छोटा था, जिससे कई लोग सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को छोटी बहन बताते हुए सवाल किया कि क्या वो उनसे नाराज हैं, क्योंकि न तो मुख्यमंत्री और न ही कोई मंत्री उन्हें रिसीव करने आए। बीजेपी ने इस मुद्दे को लेकर टीएमसी और ममता बनर्जी पर हमला बोला है, जबकि ममता ने सभी आरोपों को खारिज किया और कहा कि राज्य सरकार को इस कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यह विवाद राजनीतिक गलियारों में तेज़ी से चर्चा का विषय बन गया है और देशभर में दोनों पक्षों के बयान सामने आ रहे हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast