Search KhabarFast

Press ESC to close

अब इंटरनेट इस्तेमाल करना हो सकता है महंगा, प्रति GB डेटा पर देना होगा एक्सट्रा चार्ज?

अब इंटरनेट इस्तेमाल करना हो सकता है महंगा, प्रति GB डेटा पर देना होगा एक्सट्रा चार्ज?

Tax Could Be Added On Data Usage: देश में आने वाले समय में इंटरनेट का इस्तेमाल करना महंगा हो सकता है। सरकार मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर नया टैक्स लगाने के विकल्प पर विचार कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन से स्टडी करने को कहा गया है। साथ ही यह पता लगाने को कहा है कि क्या डेटा यूज पर टैक्स लगाना संभव है या नहीं।

रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में टेलीकॉम सेक्टर की एक रिव्यू मीटिंग में ये मुद्दा उठाया गया। इसके बाद संबधित मंत्रालय को कहा गया कि वह यह जांच करें कि मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर टैक्स लगाया जा सकता है या नहीं और अगर लगाया जा सकता है तो उसका मॉडल क्या होगा। 

कितनी हो सकती है सरकार की कमाई

बताया जा रहा है कि सरकार जिस विकल्प को देखी रही है उसमें 1 रुपए प्रति जीबी डेटा टैक्स लगाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो हर बार जब कोई यूजर मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करेगा तो उस पर यह अतिरिक्त चार्ज जोड़ा जा सकता है। अगर ये नियम लागू होता है तो सरकार को लगभग 22,900 करोड़ रुपए तक की सलाना कमाई हो सकती है। हालांकि, अभी यह सिर्फ प्रस्ताव है और इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

डेटा की खपत ज्यादा 

बता दें कि भारत उन देशों में शामिल है जहां मोबाइल डेटा काफी सस्ता है। सस्ते इंटरनेट की वजह से डेटा की खपत तेजी से बढ़ रही है। वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग और रील्स देखने की वजह से मोबाइल डेटा का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। दूसरी बात ये है कि अभी मोबाइल रिचार्ज और पोस्टपेड बिल पर 18 फीसदी जीएसटी लिया जाता है। ऐसे में अगर डेटा पर अलग टैक्स लगाया जाता है तो यह मौजूदा टैक्स के अलावा एक नया चार्ज जुड़ सकता है। हालांकि, सरकार की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन, पिछले कई दिनों से इस तरह की खबरें चल रही हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast